सूत्र बस सेवा की सौगात मिलने से खुश हुए शहरवासी "खुशियों की दास्तां" प्रदेश सरकार को शहरवासियों ने दिया धन्यवाद - Vidisha Times

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

शुक्रवार, 28 फ़रवरी 2020

सूत्र बस सेवा की सौगात मिलने से खुश हुए शहरवासी "खुशियों की दास्तां" प्रदेश सरकार को शहरवासियों ने दिया धन्यवाद

देवास | 28-फरवरी-2020
 



 

 


   



     देवास शहर को आज सूत्र बस सेवा की सौगात मिली है। इन बसों की सौगात मिलने से अब हमारी यात्राएं आराम दायक होगी। साथ ही यात्रा में खर्चा भी कम होगा। इन बसों से संचालन से दूर अंचल के ग्रामीणों को भी बहुत आने-जाने में सुविधाएं होंगी। उक्त बातें उर्मिला शर्मा, संदीप राठौर सहित अन्य शहरवासियों ने सूत्र बस सेवा के प्रारंभ के दौरान कही।
        यात्रियों ने कहा कि पहले हमें शहर में मैजिक या अन्य वाहनों से आवागमन करना पड़ता था, जिससे समय भी ज्यादा लग जाता था, लेकिन ये बसें समय से चलेगी और समय पर हमें पहुंचाएगी। बसों से सफर भी आरामदायक होगा। सूत्र बस सेवा के प्रारंभ होने से सभी शहरवासी खुश है तथा मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ जी को हृदय से धन्यवाद दे रहे हैं।
    उल्लेखनीय है कि अमृत योजना के अंतर्गत सूत्र-सेवा बस शुरू की गई है। इसके लिए अलग से बस स्टैंड भी बनाया जा रहा है। बस स्टैंड पर यात्री के बैठने के लिए पूरी सुविधा उपलब्ध रहेगी। आगामी दिनों में और बसें चलाई जाएंगी। 25 बसें पहले से ही चल रही है और इन 26 नई बसों के साथ अब 51 बसे देवास शहर से विभिन्न स्थानों व शहरी क्षेत्र में चलेगी सूत्र-सेवा बस के द्वारा यात्रियों की सुविधाएं उपलब्ध करायी जावेगी व वाजिब किराए पर यात्रा करायी जायेगी।

इन रूटों पर चलेगी बस

    अमृत योजना के अंतर्गत चलाई जा रही सूत्र-सेवा बस देवास से इंदौर, देवास से बागली, न्यू भोपाल बाईपास चौराहे से क्षिप्रा, देवास से सुजालपुर, देवास से सोनकच्छ, देवास से खंडवा, भोपाल चौराहा से टाटा चौराहा, देवास से उज्जैन, देवास से हरदा, देवास से विजयागंज मंडी, मक्सी बायपास चौराहे से उज्जैन बायपास चौराहा, देवास से तराना, देवास से सारंगपुर, एम.जी. बस स्टैण्ड से  मेंढकी तिराहा मुखर्जी नगर संचालित होगी।




कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

VIDISHA TIMES