स्वस्थ और सबल मध्यप्रदेश हम सबका प्रयास - मंत्री डॉ. साधौ - Vidisha Times

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

शनिवार, 22 फ़रवरी 2020

स्वस्थ और सबल मध्यप्रदेश हम सबका प्रयास - मंत्री डॉ. साधौ

अनुपपुर | 22-फरवरी-2020
 



 

    चिकित्सा शिक्षा, आयुष एवं संस्कृति मंत्री डॉ. विजयलक्ष्मी साधौ ने 20 फरवरी को टीकमगढ़ में नव-निर्मित जिला आयुष कार्यालय भवन का फीता काटकर लोकार्पण किया। इस अवसर पर अपने संबोधन में मंत्री डॉ. साधौ ने कहा कि प्रदेश में आयुष विभाग द्वारा सुपोषण के साथ ही वेलनेस गतिविधियों के माध्यम से लोगों को बेहतर स्वास्थ्य के प्रति जागरूक भी किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि स्वस्थ और सबल मध्यप्रदेश हम सबका प्रयास है। मंत्री डॉ. साधौ ने कहा कि मुख्यमंत्री कमल नाथ के विजन अनुसार आयुष विभाग प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। उन्होंने कहा कि इसी क्रम में आयुष विभाग के इन्फ्रास्ट्रक्चर को मजबूत किया जा रहा है। साथ ही चिकित्सकों एवं स्टॉफ की कमी को भी शीघ्र पूरा किया जायेगा।



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

VIDISHA TIMES