युवा पीढ़ी कुरीतियों को समाप्त कर भारतीय संस्कारों को आत्मसात करे - Vidisha Times

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

शनिवार, 22 फ़रवरी 2020

युवा पीढ़ी कुरीतियों को समाप्त कर भारतीय संस्कारों को आत्मसात करे

अनुपपुर | 22-फरवरी-2020
 



 

    मुख्यमंत्री कमल नाथ ने युवा पीढ़ी से कहा है कि सामाजिक कुरीतियों को समाप्त कर भारतीय मूल्यों और संस्कारों को आत्मसात करें। हमारे देश के अस्तित्व के लिए यह जरूरी है। कमल नाथ 20 फरवरी को छिंदवाड़ा में सभी धर्मों और दिव्यांगजनों के सामूहिक विवाह सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। 
   मुख्यमंत्री ने कहा कि शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में प्रदेश को देश का अग्रणी राज्य बनाने की एक बड़ी चुनौती हमारे सामने है। उन्होंने कहा कि शिक्षा में गुणवत्ता जरूरी है। इसके बगैर हमारे प्रदेश के युवाओं का भविष्य बेहतर नहीं हो सकता। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सुविधाओं के मामले में भी सुधार की आवश्यकता है। इन दोनों क्षेत्रों में हम उत्कृष्टता के साथ आगे बढ़ें। इसमें युवा वर्ग को महत्वपूर्ण भूमिका निभानी होगी।
   मुख्यमंत्री ने कहा कि किसानों को आर्थिक रूप से सुदृढ़ बनाने के लिए राज्य सरकार ने ऋण माफी सहित महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं। जब तक किसानों की क्रय शक्ति नहीं बढ़ेगी, तब तक प्रदेश की अर्थ-व्यवस्था मजबूत नहीं हो सकेगी। उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य है कि किसानों को उनकी उपज का सही दाम मिले, जिससे उनकी क्रय शक्ति बढ़े। इसके लिए हम कृषि क्षेत्र में नई क्रांति लाने का प्रयास कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि आम जनता को राहत देने के लिए वचन-पत्र के मुताबिक सरकार ने काम शुरू किया है। बिजली बिल को आधा करने के साथ ही आम उपभोक्ताओं को राहत देने की शुरूआत की गई है।



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

VIDISHA TIMES