आरती पौराणिक गांव में जाकर देती है वृद्ध महिलाओं को पेंशन और बिल भी जमा करती है प्रभारी सचिव ने देखी कार्य की गतिविधि - Vidisha Times

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

रविवार, 1 मार्च 2020

आरती पौराणिक गांव में जाकर देती है वृद्ध महिलाओं को पेंशन और बिल भी जमा करती है प्रभारी सचिव ने देखी कार्य की गतिविधि

दमोह | 01-मार्च-2020
 



 

 

 

   


    जिले की प्रभारी सचिव अलका श्रीवास्तव कल कलेक्टर तरूण राठी के साथ बटियागढ़ विकासखण्ड के ग्राम बकायन पहुंचीं। यहां ग्राम में चल रही स्व-सहायता समूहों की गतिविधियों का जायजा लिया। उन्होंने समूह की महिलाओं से विस्तृत चर्चा की और उनके कार्यो की सराहना भी की। इस मौके पर उन्होंने समूह द्वारा भेजे जा रहे उत्पादों को स्वयं के उपयोग हेतु खरीदा और उत्पादों का 215 रूपये भुगतान किया। इस मौके पर सीईओ जिला पंचायत डॉ गिरीश मिश्रा, एसडीएम भारती मिश्रा खासतौर पर मौजूद थी।

    ग्राम में पहुंचने पर सबसे पहले प्रभारी सचिव आरती पौराणिक के कियोस्क सेंटर पहुंची यहां उनके द्वारा ट्रेडी वियर बेचती है, इसके साथ ही कम्प्यूटर से बिजली के बिल भी जमा करती है, इस कार्य में उन्हें 10 रूपये प्रति बिल प्राप्त होता है।  ग्राम लुकायन, घूघस और बटियागढ़ में वृद्ध महिलाओं के घर जाकर  पेंशन देने का कार्य भी करती है। पहले लोग बटियागढ़ जाते थे, अब यह सुविधा यहीं मिल गई है। प्रभारी सचिव ने आरती के कियोस्क में लैपटाप खोलकर गतिविधि किस तरह करती है, देखा।

कलेक्टर तरूण राठी ट्रेडी वियर बिक्री के संबंध में विस्तृत चर्चा करते हुये कार्य की सराहना की।

    इसी ग्राम में प्रभारी सचिव और कलेक्टर ने विजयी समूह का जायजा लिया, पापड़, बिजौरा और अन्य उत्पादों का जायजा लिया। बताया गया तैयार माल भोपाल और दिल्ली जाता है। समूह के अध्यक्षों से चर्चा करते हुये पूंछा मीटिंग होती है, सभी सदस्य आते है, बताया हां आते है। यहां पापड़, सिलाई, ट्रेडीबियर का काम चल रहा है। समूह बनने से महिलाएं खुश है।

    महिलाओं ने बताया काम करना अच्छा लगता है, अब यहां महिलाओं में बदलाव आया है। अब हम सब मजदूरी नहीं करते ।

    इस मौके पर समूह की महिलाओं ने प्रभारी सचिव और कलेक्टर का तिलक लगाकर और फूलमाला से स्वागत किया।




कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

VIDISHA TIMES