भूतपूर्व सैनिकों हेतु रैली का आयोजन आज - Vidisha Times

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

शनिवार, 7 मार्च 2020

भूतपूर्व सैनिकों हेतु रैली का आयोजन आज

नरसिंहपुर | 07-मार्च-2020
 



 

     जिले के भूतपूर्व सैनिकों/ स्व. सैनिकों की पत्नियों एवं उनके आश्रितों हेतु जिला सैनिक कल्याण कार्यालय नरसिंहपुर द्वारा 8 मार्च को सैनिक विश्राम गृह में प्रात: 10 बजे से सायं 4 बजे तक रैली का आयोजन किया जा रहा है। जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कमांडर अतुल कुमार वि. सक्सेना (सेनि.) ने बताया कि रैली के दौरान भूतपूर्व सैनिकों एवं उनके परिजनों को सैनिक कल्याण अधिकारी द्वारा आर्थिक सहायता के अलावा मुफ्त चिकित्सा सुविधा, केंटीन सुविधा तथा रिकार्ड आफिस के माध्यम से पेंशन संबंधी जानकारी दी जावेगी। इसके साथ सैनिक बोर्ड द्वारा स्टाल भी लगाई जावेगी। रैली में शासन द्वारा देय सभी सुविधाओं की जानकारी नोटिस बोर्ड के जरिये डिस्प्ले द्वारा दी जायेगी। प्रत्येक भूतपूर्व सैनिक को विभिन्न योजनाओं के बारे में समझाइज दी जावेगी। जिले के समस्त पूर्व सैनिकों को सलाह दी गई है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर लाभ प्राप्त करें।
 



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

VIDISHA TIMES