दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंग प्रदाय करने हेतु परीक्षण शिविर का आयोजन 15 मार्च को - Vidisha Times

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

शनिवार, 7 मार्च 2020

दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंग प्रदाय करने हेतु परीक्षण शिविर का आयोजन 15 मार्च को

सिवनी | 07-मार्च-2020
 



 

    उपसंचालक समाजिक न्याय एवं निशक्तजन कल्याण विभाग द्वारा जानकारी दी गई कि श्रीमंत सेठ गोपालदास पूरनराव, दिगम्बर जैन परमार्थिक ट्रस्ट सिवनी द्वारा श्री मंगलम संस्था लखनऊ के सहयोग आगामी 15 मार्च 2020 दिन रविवार को स्मृति लॉन सिवनी में दिव्यांगजनों को कृत्रिम हाथ एवं कृत्रिम पैर प्रदाय करने हेतु परीक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। जिसके लिए कलेक्टर श्री प्रवीण सिंह द्वारा सभी मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायतों एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारियों को पात्र अस्थिबाधित दिव्यांगजनों को चिन्हांकित कर शिविर में उपस्थित करवाने के निर्देश दिए हैं। 
 



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

VIDISHA TIMES