कलेक्टर ने ओला प्रभावित फसलों का लिया जायजा विजयपुर तहसील के तीन ग्रामो में देखी फसले - Vidisha Times

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

शुक्रवार, 6 मार्च 2020

कलेक्टर ने ओला प्रभावित फसलों का लिया जायजा विजयपुर तहसील के तीन ग्रामो में देखी फसले

श्योपुर | 06-मार्च-2020
 



 

    कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने जिले के विजयपुर तहसील के उत्तर दिशा स्थित करीबन तीन दर्जन ग्रामो में ओला से प्रभावित सरसो, चना एवं गेहूँ की फसलों मे हुए नुकसान के बारे में राजस्व अधिकारियो से चर्चा की। साथ ही ग्राम पचनया, काठोन एवं गोहटा क्षेत्र का भ्रमण कर फसलो के नुकसान की हकीकत जानी। 
विजयपुर क्षेत्र के भ्रमण के दौरान सीईओ जिला पंचायत श्री हर्ष सिंह, अनुविभागीय राजस्व अधिकारी श्री त्रिलोचन गौड, तहसीलदार श्री अशोक गोबाडिया, क्षेत्र के आरआई, पटवारी उनके साथ थे। 
  कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने ग्राम पचनया, कठोन एवं गौहटा क्षेत्र के ओला प्रभावित किसानो की फसलो के अवलोकन के दौरान चर्चा की। साथ ही राजस्व अधिकारियो को निर्देश दिए कि किसानो की ओला से प्रभावित सरसो, चना और गेहूँ आदि के नुकसान का तत्काल सर्वे कराया जावें। उन्होंने कहा कि सर्वे में इस बात का विशेष ध्यान रखा जाए कि कोई पात्र प्रभावित किसान सर्वे कार्य से न छूटे।
कलेक्टर ने कहा कि सर्वे कार्य के लिए टीम गठित की जावें। साथ ही इन टीमो के माध्यम से सर्वे का कार्य शीघ्र पूरा कराया जावे। जिससे ओला से प्रभावित किसानो की फसलो के नुकसान का आंकलन होगा। साथ ही प्रभावित बाजिब किसानो को नुकसान के आधार पर नियमानुसार राहत राशि प्रदान करने मे आसानी होगी।
एसडीएम श्री त्रिलोचन गौड एवं तहसीलदार विजयपुर श्री अशोक गोबाडिया ने बताया कि ओला प्रभावित किसानो की फसलो का आंकलन करने के लिए सर्वे टीम गठित की जा रही है। सर्वे रिपोर्ट आने पर क्षति का आंकलन किया जावेगा।



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

VIDISHA TIMES