कोरोना वायरस से घबराने की जरूरत नहीं, बल्कि सावधान रहने की आवश्यकता है - Vidisha Times

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

गुरुवार, 5 मार्च 2020

कोरोना वायरस से घबराने की जरूरत नहीं, बल्कि सावधान रहने की आवश्यकता है

छतरपुर | 05-मार्च-2020
 



 

 

 


  

  स्थानीय शासकीय आईटीआई छतरपुर संस्था में आज एक जागरूकता गोष्ठी का आयोजन बुंदेलखंड के समाजसेवी श्री संतोष गंगेले कर्मयोगी की उपस्थिति में तथा संस्था के प्राचार्य श्री डी के करोसिया जी की अध्यक्षता में किया गया।
    सर्वप्रथम संस्था प्राचार्य श्री डी के करोसिया जी द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत संस्था में प्रशिक्षण प्राप्त कर रही पांच बेटियों को स्वागत किया। छतरपुर आई टी आई शिक्षण संस्था में पधारे अतिथि श्री संतोष गंगेले  कर्मयोगी द्वारा पद पूजन और सामान्य ज्ञान पुस्तके देकर सम्मानित किया गया।
     कार्यक्रम के शुभारंभ में चीन में फैली कोरोना वायरस से छतरपुर जिले में जो गतिविधियां चल रही हैं उसके समाधान के लिए जागरूकता और सावधानियों के बारे में विस्तार से बताया गया।
    इस कार्यक्रम में 5 बच्चियों को वायरस से बचने के लिए  मास्क का वितरण किया गया। जानकारी दी गई कि घर से बाहर निकलते समय हमेशा मुंह बंद करके मास्क लगा कर वायरस से बचना चाहिए। कार्यक्रम में स्वच्छता के साथ हाथ धोने की प्रक्रिया भी समझाई गई।
      इस अवसर पर वायरस से होने वाली बीमारियों से सावधान रहने के लिए सचेत किया गया साथ ही नशे के दुष्परिणाम एवं आए दिन वाहन दुर्घटना होने पर सावधानियों के बारे में समझाया गया समाजसेवी श्री संतोष गंगेले कर्मयोगी ने भारतीय संस्कृति संस्कारों नैतिक शिक्षा एवं चरित्र निर्माण के साथ स्वच्छ भारत बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान मास्क  लगा बीमारियों से बचने के बारे में बताया गया।
    औद्योगिक संस्था के प्रशिक्षक श्री सी पी  सक्सेना,  अमरीश पटेल निर्मला भारती, हर्षा ठाकुर ,रजनी चतुर्वेदी, बंदी सिंह एवं कार्यालय प्रभारी ए,के घोष द्वारा इस कार्यक्रम में अपने अपने विचारों से सभी छात्र छात्राओं को सावधानी और सतर्कता से चलते हुए उच्च शिक्षा ग्रहण करने के लिए शुभकामना दी गई। कार्यक्रम का अध्यक्षीय भाषण संस्था के प्राचार्य श्री डीके करोसिया जी द्वारा देते हुए कहा गया कि बुंदेलखंड क्षेत्र में सामाजिक एवं भारतीय संस्कृति के लिए जो काम  निस्वार्थ भाव से श्री संतोष गंगेले कर रहे हैं यदि ऐसे बुंदेलखंड में 5 सामाजिक नागरिक निकल के यहां तो हमारे बुंदेलखंड की संस्कृति और संस्कार संरक्षित रह सकते हैं। उन्होंने उनके प्रति आभार व्यक्त करते हुए सभी बच्चों से उत्तम ज्ञान को जानकारी के साथ परीक्षा की तैयारी के लिए भी प्रेरणा देकर समय पर शिक्षण संस्था में आने माता पिता गुरु का सम्मान करने के लिए प्रेरित किया गया।
       अंत में सभी बच्चों ने शपथ संकल्प लेकर के उत्तम चरित्र निर्माण के साथ राष्ट्र विकास के लिए  समाज और देश सेवा करने के लिए वचन दिया, जिसका संचालन संस्था के प्रशिक्षक श्री के के टंडन द्वारा किया गया।




कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

VIDISHA TIMES