कृषि आय बढ़ाने उन्नत तकनीक अपनाएं किसान- स्कूल शिक्षा मंत्री कृषि क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले किसानों को स्कूल शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानित, स्कूल शिक्षा मंत्री ने कृषि मेला तथा प्रदर्शनी का किया शुभारंभ - Vidisha Times

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

गुरुवार, 5 मार्च 2020

कृषि आय बढ़ाने उन्नत तकनीक अपनाएं किसान- स्कूल शिक्षा मंत्री कृषि क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले किसानों को स्कूल शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानित, स्कूल शिक्षा मंत्री ने कृषि मेला तथा प्रदर्शनी का किया शुभारंभ

रायसेन | 05-मार्च-2020
 



 

    स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ प्रभुराम चौधरी ने जिले के कृषि विज्ञान केन्द्र नकतरा में आयोजित कृषि मेला तथा कृषि प्रदर्शनी का शुभारंभ किया। इस अवसर पर स्कूल शिक्षा मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों के कल्याण तथा कृषि की पैदावार बढ़ाने के लिए निरंतर काम कर रही है। कृषि की पैदावार बढ़ेगी तो किसानों की आय में वृद्धि होगी और वे आर्थिक रूप से समृद्धि होंगे। उन्होंने किसानों से कहा कि कृषि क्षेत्र में तेजी से आ रहे बदलाव को ध्यान रखते हुए कम लागत में अधिक मुनाफा देने वाली फसलों की खेती करें और इसके लिए किसानों को उन्नत खाद, बीज तथा नई कृषि तकनीक अपनाना चाहिए।
   स्कूल शिक्षा मंत्री ने कहा कि खेती की उत्पादता में वृद्धि के लिए प्रदेश में सिंचाई की क्षमता बढ़ाने के साथ-साथ सतत् बिजली आपूर्ति की दिशा में काम किया जा रहा है। किसानों को पर्याप्त मात्रा में बिजली मिलेगी तो वे फसलों की सिंचाई कर सकेंगे तथा उत्पादन में वृद्धि होगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा किसानों के हित में अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं। प्रदेश में जय किसान फसल ऋण माफी योजना के तहत लाखों किसानों का दो लाख रूपए तक का फसल ऋण माफ किया गया है। फसल ऋण माफ होने से किसान अब बिना किसी चिंता के खेती कर पा रहे है। प्रदेश में किसानों के बिजली बिल का भार कम करने के लिए किसानों की 10 हार्सपावर तक की मोटर का विद्युत बिल आधा किया गया है। प्रदेश में किसानों को कृषि यंत्रों पर अनुदान भी प्रदान किया जा रहा है।
  स्कूल शिक्षा मंत्री ने कहा कि प्रदेश में पशुपालन को बढ़ावा देने की दिशा में भी काम किया जा रहा है। किसानों को खेती के साथ-साथ पशुपालन भी अपनाना चाहिए। इससे उन्हें अतिरिक्त आमदानी प्राप्त होगी। उन्होंने कहा कि आमजन को अपनी समस्याओं, शिकायतों के समाधान और शासन की योजनाओं का लाभ लेने के लिए भटकना न पड़े, इसके लिए आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। जिला प्रशासन द्वारा गांवों में जाकर लोगों की समस्याओं, शिकायतों का समाधान किया जा रहा है तथा पात्रतानुसार योजनाओं से लाभान्वित भी किया जा रहा है।
    स्कूल शिक्षा मंत्री ने कहा कि प्रदेश में स्कूली शिक्षा की गुणवत्ता को ओर अधिक बेहतर बनाने के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाकर उन्हें तेजी से क्रियान्वित किया गया है। इसी प्रकार मुख्यमंत्री युवा स्वाभिमान योजना के तहत युवाओं का कौशल उन्नयन कर उन्हें रोजगार उपलब्ध कराया जा रहा है। इसके साथ ही प्रदेश में स्थापित होने वाले उद्योगों में 70 प्रतिशत रोजगार प्रदेश के युवाओं को देने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में शुद्ध के लिए युद्ध अभियान चलाते हुए मिलावटखोरों के विरूद्ध कठोर कार्यवाही की जा रही है। अनेक मिलावटखोरों के विरूद्ध रासुका के तहत कार्यवाही की गई है। स्कूल शिक्षा मंत्री ने कृषि क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले किसानों को सम्मानित भी किया। उन्होंने कृषि विभाग की उन्नत खेती पर आधारित पुस्तिका का भी विमोचन किया। इस अवसर पर श्री वीर सिंह पटेल, पूर्व सरपंच श्री देव किशन तथा पूर्व सरपंच सांचेत ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में एसडीएम श्रीमती मिशा सिंह, उप संचालक कृषि श्री एनपी सुमन, कृषि वैज्ञानिक श्री स्वप्निल दुबे, श्री दातार सिंह मीणा, श्री बृजेश चतुर्वेदी, श्री बब्लू ठाकुर तथा श्री राज मीणा भी उपस्थित थे। 

स्कूल शिक्षा मंत्री ने कृषि प्रदर्शनी का किया अवलोकन

   स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ चौधरी ने मेला स्थल पर लगाई गई कृषि प्रदर्शनी का अवलोकन किया तथा किसानों से प्रदर्शित फसलों के बारे में विस्तार से जानकारी ली। साथ ही उन्होंने किसानों से आमदानी बढ़ाने के लिए उन्नत खाद, बीज तथा तकनीक का उपयोग करने की सलाह ली। मेले में कृषि वैज्ञानिकों द्वारा किसानों को उन्नत कृषि तकनीकों तथा खाद, बीज के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। मेला स्थल पर अनेक विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर विभागीय योजनाओं की भी जानकारी दी गई।



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

VIDISHA TIMES