मत्स्य पालन प्रबंधन, पर्यवेक्षण तथा विकास की जिला स्तरीय संचालन समिति की बैठक संपन्न - Vidisha Times

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

सोमवार, 2 मार्च 2020

मत्स्य पालन प्रबंधन, पर्यवेक्षण तथा विकास की जिला स्तरीय संचालन समिति की बैठक संपन्न

अनुपपुर | 02-मार्च-2020
 



     मछुआ कल्याण तथा मत्स्य विभाग की नीलक्रांति योजनान्तर्गत मत्स्य पालन के एकीकृत प्रबंधन, पर्यवेक्षण एवं मत्स्य विकास की जिला स्तरीय संचालन समिति की बैठक कलेक्टर श्री चंद्रमोहन ठाकुर की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गई। बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री सरोधन सिंह सहित सर्व संबंधित उपस्थित थे।
    बैठक में सहायक संचालक मत्स्य श्री शिवेन्द्र सिंह परिहार ने मत्स्य पालन की संचालित गतिविधि तथा मत्स्य विकास के लिए आगामी कार्य योजना की जानकारी प्रस्तुत की। 



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

VIDISHA TIMES