मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ ने आगर-मालवा जिले के नवीन कलेक्ट्रेट भवन का लोकार्पण किया - Vidisha Times

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

सोमवार, 2 मार्च 2020

मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ ने आगर-मालवा जिले के नवीन कलेक्ट्रेट भवन का लोकार्पण किया

आगर-मालवा | 02-मार्च-2020
 



 

 

 


    प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ ने अपने आगर-मालवा जिले के प्रथम  आगमन के अवसर पर जिले के नवनिर्मित कलेक्ट्रेट भवन का लोकार्पण किया। कलेक्ट्रेट भवन 21 करोड़ 94 लाख रुपए की लागत से निर्मित किया गया है। लोकार्पण अवसर पर नगरीय प्रशासन एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री जयवर्द्धन सिंह, ऊर्जा मंत्री श्री प्रियव्रत सिंह, खेल एवं युवा कल्याण तथा उच्चशिक्षा मंत्री श्री जीतू पटवारी, जल संसाधन मंत्री श्री हुकुम सिंह कराड़ा, लोक स्वास्थ्य एवं यांत्रिकी मंत्री श्री सुखदेव पाँसे, किसान कल्याण एवं कृषि मंत्री श्री सचिन सुभाष यादव, विधायक सुसनेर श्री राणा विक्रम सिंह, कालापीपल विधायक श्री कुणाल चौधरी, पूर्व मंडी अध्यक्ष एवं कांग्रेस जिला अध्यक्ष श्री बाबूलाल यादव, एनएसयूआई प्रदेश अध्यक्ष श्री विपिन वानखेड़े, संभागायुक्त उज्जैन श्री आनंद कुमार शर्मा, कलेक्टर श्री संजय कुमार, पुलिस अधीक्षक श्री मनोज कुमार सिंह सहित जनप्रतिनिधिगण, कलेक्ट्रेट के अधिकारी-कर्मचारी तथा मीडिया के प्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।




कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

VIDISHA TIMES