युवा नेतृत्व सामुदायिक विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न - Vidisha Times

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

शुक्रवार, 6 मार्च 2020

demo-image

युवा नेतृत्व सामुदायिक विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न

शाजापुर | 06-मार्च-2020
 



 

 

 


   

  
.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEjeWtbZCCBjIDw5Pb_jvSiJJWsw1VC0Cf7B_WLnDh-Go57IlabJy57hNHkSFnT0Sea7cLxhpUgDO9vGV92T76cdYpw4y0VtFC-6UdCMef-nPBn1e2r1IOf4Vu8hM4qhfoSF_eWft-EV5lFB/

     युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के अंतर्गत नेहरू युवा केन्द्र द्वारा 04 से 06 मार्च 2020 तक 03 दिवसीय युवा नेतृत्व एवं सामुदायिक विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण केन्द्र (आरसेटी) हाउसिंग बार्ड कालोनी लालघाटी शाजापुर में किया गया।
     कार्यक्रम में शुजालपुर, कालापीपल, मोमन बडोदिया, सुसनेर, नलखेडा विकासखण्ड के युवा/महिला मण्डयों के 40 युवा प्रतिभागियों ने भाग लिया। कार्यक्रम में उपस्थित युवाओं कें सर्वागींण विकास हेतु विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण के दौरान नेहरू युवा केन्द्र के जिला युवा समन्वयक श्री संजीव सिंह ने उपस्थित युवाओं को केन्द्र के मुख्य उद्देश्य के बारे में अवगत कराया। प्राचार्य शासकीय महाविद्यालय मोमन बडोदिया डॉ. बी.एस. विभूति ने संविधान, मौलिक अधिकार एवं कर्तव्यों पर प्रकाश डाला। रिटायर्ड आर्मी ऑफिसर श्री दीपक हरियाल ने बताया कि योगा एवं फिजिकल एक्सरसाईज किस प्रकार शारीरिक विकास मे फायदेमंद होता है।
     खेल एवं युवा कल्याण विभाग सेवानिवृत उपसंचालक श्री बी.एल चोरगले ने कहा कि युवाआंे को विभिन्न खेल एवं शारीरिक गतिविधियों से हमारे शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य पर लाभ के साथ-साथ खेल भावना के साथ में खेले गए खेल लोगों में पारस्परिक सौहार्द व टीम भावना जाग्रत करते हैं।
    जिला चिकित्सालय की डॉ. पूजा ठाकुर ने स्वास्थ्य संबंधी जानकारी दी। उन्होंने ग्रामीण भारत में होने वाली कई प्रकार की बीमारियांे के बारे में बताया एवं उनके रोकथाम की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कोरोना वायरस किन-किन कारणों से फैलता है और उससे किस प्रकार बचा जा सकता है। उन्होंने अन्य बीमारियों के बचाव के तरिकों से अवगत कराया कि कैसे हम अपने हाथों को अच्छी तरह धोकर व साफ पानी पीकर स्वयं को इन खतरनाक बीमारियों से बच सकते हैं। कार्यक्रम का खेल एवं युवा कल्याण ब्लॉक समन्वयक संचालन श्री हुकुम परमार और पूर्व राष्ट्रीय युवा कोर श्री भरत शर्मा ने किया। इस अवसर पर समस्त राष्ट्रीय युवा कोर उपस्थित थे।




कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

VIDISHA TIMES

?????? ??????

नाम

ईमेल *

संदेश *