आत्म निर्भर अभियान अंतर्गत मिलेगा प्रशिक्षण - Vidisha Times

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

शुक्रवार, 26 जून 2020

आत्म निर्भर अभियान अंतर्गत मिलेगा प्रशिक्षण

बैतूल | 26-जून-2020
 



 

      कोरोना संक्रमण के कारण जिले में वापस लौटे प्रवासी श्रमिकों को आत्मनिर्भर अभियान के अंतर्गत विभिन्न विधाओं में प्रशिक्षण दिया जाएगा। सहायक कृषि यंत्री से प्राप्त जानकारी के अनुसार इन श्रमिकों को कौशल विकास प्रशिक्षण, कृषि अभियांत्रिकी के अंतर्गत हार्वेस्टर मशीन ऑपरेटर, ट्रैक्टर मैकेनिक, ऑपरेटर रीपर, थ्रेसर, फसल अवशेष प्रबंधन, इरीगेशन सर्विस टेक्निशियन विधा में फार्म मशीनरी प्रशिक्षण दिया जाएगा। श्रमिकों को यह प्रशिक्षण संस्थान बुदनी सीहोर द्वारा दिया जाएगा, यह प्रशिक्षण 200 घंटों का होगा। प्रशिक्षण अवधि में प्रत्येक श्रमिक को 200 रूपए प्रतिदिन का मानदेय भी संस्था द्वारा देय होगा।
    प्रशिक्षण हेतु इच्छुक प्रवासी श्रमिक जिला सहायक कृषि यंत्री बैतूल अथवा उप संचालक किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग बैतूल को नाम उपलब्ध करा सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए कार्यालय के दूरभाष नंबर 07141-234344 पर सम्पर्क कर सकते हैं।



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

VIDISHA TIMES