मध्यप्रदेश को मिला ई-पंचायत का प्रथम पुरस्कार - Vidisha Times

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

शुक्रवार, 26 जून 2020

demo-image

मध्यप्रदेश को मिला ई-पंचायत का प्रथम पुरस्कार

टीकमगढ़ | 25-जून-2020
 



 

      पंचायतों में सूचना और संचार प्रौद्योगिकी का बेहतर उपयोग कर काम-काज में दक्षता एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिये मध्यप्रदेश को ई-पंचायत पुरस्कार-2020 मिला है। पंचायती राज मंत्रालय द्वारा मध्यप्रदेश को द्वितीय श्रेणी अंतर्गत वर्ष-2020 का ई-पंचायत प्रथम पुरस्कार प्रदान किया गया है।
      गौरतलब है कि प्रदेश की पंचायतों द्वारा योजनाओं के ऑनलाईन क्रियान्वन तथा ऑनलाईन आय-व्यय के लिये भारत सरकार पंचायती राज मंत्रालय के विभिन्न ऑनलाईन एप्लीकेशन पी.एफ.एम.एस., ई-ग्राम स्वराज, लोकल गवर्मेंट डायरेक्ट्री आदि के साथ-साथ विभागीय “पंचायत दर्पण” पोर्टल का उपयोग बेहतर तरीके से किया गया।
      भारत सरकार पंचायती राज मंत्रालय द्वारा मध्यप्रदेश को “ई-पंचायत पुरस्कार 2020” से सम्मानित किया है। भारत सरकार द्वारा प्रतिवर्ष सूचना प्रौद्योगिकी के उपयोग द्वारा पंचायतों में पारदर्शी रूप से प्रभावी उत्तरदायित्व निर्वहन के लिये तीन श्रेणियों में ई- पंचायत पुरस्कार प्रदान किये जाते हैं, जिसमें समस्त राज्य अपना नामांकन करते हैं।
 



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

VIDISHA TIMES

?????? ??????

नाम

ईमेल *

संदेश *