बार संचालन की अनुमति के संबंध में निर्देश जारी - Vidisha Times

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

शनिवार, 5 सितंबर 2020

बार संचालन की अनुमति के संबंध में निर्देश जारी

बालाघाट | 05-सितम्बर-2020
 



 

     जिले में जिन बार लायसेंसियों द्वारा नियमानुसार देय वार्षिक लायसेंस फीस, प्रतिभूति राशि और सभी औपचारिकताओं की पूर्ति कर नवीनीकरण का प्रस्ताव जमा करा दिया गया है, उनको 18 सितम्बर, 2020 तक बार संचालन की अनुमति जारी करने के निर्देश आबकारी आयुक्त श्री राजीव चन्द्र दुबे ने कलेक्टर्स को दिये हैं। यदि इस अवधि के दौरान उक्त लायसेंसियों के बार लायसेंस आबकारी आयुक्त कार्यालय द्वारा पुन: स्वीकृत कर दिये जाते हैं, तो उन्हें वर्ष 2020-21 की शेष अवधि के लिये लायसेंस जारी किया जाये।
     श्री दुबे ने कहा है कि जिन बार लायसेंसों की पुन: स्वीकृति की अनुमति आबकारी आयुक्त कार्यालय से दिनांक 18 सितम्बर, 2020 तक प्राप्त नहीं होती है, तो उनका संचालन 19 सितम्बर, 2020 से अनिवार्य रूप से प्रतिबंधित कर दिया जाये।

 



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

VIDISHA TIMES