जिले में अब तक 1224.5 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज बीते 24 घंटे में 2.5 मिलीमीटर औसत वर्षा - Vidisha Times

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

सोमवार, 7 सितंबर 2020

जिले में अब तक 1224.5 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज बीते 24 घंटे में 2.5 मिलीमीटर औसत वर्षा

रायसेन | 07-सितम्बर-2020
 



जिले में 01 जून 2020 से 07 सितंबर 2020 तक 12124.5 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है जो कि गत वर्ष इसी अवधि में हुई औसत वर्षा से 52.9 मिलीमीटर अधिक है। जिले की वर्षा ऋतु में सामान्य औसत वर्षा 1197.1 मिलीमीटर है।  
    अधीक्षक भू-अभिलेख द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार 01 जून 2020 से 07 सितंबर 2020 तक जिले के वर्षामापी केन्द्र रायसेन में 952.8 मिलीमीटर, गैरतगंज में 1029, बेगमगंज में 1260, सिलवानी में 1063.8, गौहरगंज में 1468, बरेली में 1186, उदयपुरा में 1563.4, बाड़ी में 1298.5 और वर्षामापी केन्द्र सुल्तानपुर में 1198.9 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है।
    जिले में बीते 24 घंटे में 07 सितंबर 2020 को प्रातः 08 बजे तक 2.5 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई। इस दौरान वर्षामापी केन्द्र रायसेन में 11.2, गैरतगंज में 0, बेगमगंज में 0, सिलवानी में 03, गौहरगंज में 03, बरेली में 0, उदयपुरा में 0, बाड़ी में 2.5 तथा वर्षामापी केन्द्र सुल्तानपुर में 03 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई।



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

VIDISHA TIMES