मप्र बना एक सीजन में किसानों को सर्वाधिक बीमा राशि दिलाने वाला राज्य : मंत्री श्री भूपेन्द्र सिंह 4 माह में दूसरी बार किसानों को मिलेगा फसल बीमा का लाभ - Vidisha Times

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

गुरुवार, 3 सितंबर 2020

मप्र बना एक सीजन में किसानों को सर्वाधिक बीमा राशि दिलाने वाला राज्य : मंत्री श्री भूपेन्द्र सिंह 4 माह में दूसरी बार किसानों को मिलेगा फसल बीमा का लाभ

देवास | 03-सितम्बर-2020
 



 

    प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत प्रदेश के किसानों को एक सीजन में सर्वाधिक बीमा राशि दिलाने वाला राज्य बनने पर मंत्री श्री भूपेंद्र सिंह ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान का धन्यवाद किया है। मंत्री श्री भूपेंद्र सिंह ने इस उपलब्धि को मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के अथक परिश्रम और दिशा-निर्देशों का प्रतिफल बताया गया है।
मध्यप्रदेश देश का ऐसा पहला राज्य बन गया है जहाँ एक सीजन में किसानों को इस योजना का सर्वाधिक लाभ दिलाया गया है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आगामी छह सितंबर को 20 लाख से ज्यादा किसानों के खातों में 4614 करोड़ रुपये की राशि जमा कराएंगे। योजना में बीमा कंपनियों ने 20 लाख 38 हजार 982 किसानों की 4614 करोड़ से अधिक की दावा राशि मंजूर की है। यह राशि किसानों के खातों में जमा की जाएगी।
वर्ष 2019 में अति वर्षा के कारण राज्य के बड़े इलाके में फसलें खराब हुई थीं। लेकिन पूर्ववर्ती सरकार ने राज्यांश जमा नहीं कराया, इस कारण किसानों को बीमा याजना का लाभ नहीं मिल सका। मार्च महीने में मुख्यमंत्री बनते ही शिवराज सिंह चौहान ने किसानों के हित में पहला कदम उठाते हुए बीमा योजना की लंबित राशि का भुगतान करने का आदेश जारी किया। इसके बाद मई महीने में 16 लाख से ज्यादा किसानों के खातों में 3100 करोड़ रुपये की बीमा राशि जमा कराई गई थी। अब फिर चार महीने में ही प्रदेश के किसानों को दूसरी बार बीमा योजना का लाभ मिलने जा रहा है।



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

VIDISHA TIMES