राजनैतिक दल आदर्श आचरण संहिता का पालन करें- कलेक्टर विधानसभा उपनिर्वाचन के मद्देनजर राजनैतिक दलों की बैठक सम्पन्न - Vidisha Times

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

बुधवार, 30 सितंबर 2020

राजनैतिक दल आदर्श आचरण संहिता का पालन करें- कलेक्टर विधानसभा उपनिर्वाचन के मद्देनजर राजनैतिक दलों की बैठक सम्पन्न

राजगढ़ | 


 

   विधानसभा उपनिर्वाचन 2020 की घोषणा के बाद कलेक्टर श्री नीरज कुमार सिंह ने जिले के प्रमुख राजनैतिक दलों की बैठक आयोजित की। बैठक में पुलिस अधीक्षक श्री प्रदीप शर्मा, ए.डी.एम. श्री रामाधार सिंह अग्निवंशी, एस.डी.एम. ब्यावरा श्री संदीप अस्थाना, तथा भाजपा, कांग्रेस, बी.एस.पी. तथा अन्या दलों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
    बैठक में कलेक्टर श्री सिंह ने विधानसभा उपनिर्वाचन की जानकारी देते हुए कलेक्टर श्री नीरज कुमार सिंह ने सभी राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों से आदर्श आचरण संहिता और कोविड़-19 के संबंध में जारी प्रोटोकाल का पालन करने की अपील की उन्होने बताया कि ब्यावरा विधानसभा में 225296 मतदाता जिनमें 115984 पुरूष 109311 महिला एवं एक अन्य तथा 194 सर्विस वोटर है।
    विधानसभा क्षेत्र को 35 सेक्टर में बांटा गया है। प्रति सेक्टर 10-12 मतदान केन्द्र है। ब्यावरा विधानसभा में 06 एफ.एस.टी. दल लगाए गए है। जबकि पूरे जिले में सीमा क्षेत्र की निगरानी और जांच के लिए 25 एस.एस.टी. तैनात रहेगे। विधानसभा में 2287 नि:शक्त वोटर है। 80 उम्र से अधिक के 3336 मतदाता है। कुल मतदान केन्द्रो की संख्या 285 तथा 62 सहायक को मिलाकर 347 है।
    ब्यावरा विधानसभा उपनिर्वाचन की जानकारी देते हुए कलेक्टर श्री सिंह ने बताया कि 9 अक्टूबर से नाम निर्देशन पत्र भरे जाएगे। 16 अक्टूबर अन्तिम तारीख रहेगी। 17 तारीख को नाम निर्देशन पत्रों की जांच की जाएगी। 19 अक्टूबर को नाम निर्देशन पत्र वापस लिए जा सकेगे। 3 नवम्बर को मतदान और 10 नवम्बर को मतगणना होगी। 12 नवम्बर को चुनाव पूर्ण होगा।
    कलेक्टर ने बताया कि कोविड़-19 से बचाव का विशेष ध्यान रखा जाएगा। मास्क सेनेटाइजर और सोशल डिस्टेसिंग का पालन किया जाएगा। मतदान केन्द्र बढाए गए है। ड्रेसिंग छोटे छोटे गुप में होगी। मतदाताओं में तीन फुट की दूरी रखी जाएगी। सभी मतदाताओं का टेम्प्रेचर लिया जाएगा। जिस मतदाता का टेम्प्रेचर अधिक होगा उसे अंत में पोलिंग पार्टी पी.पी.ई. किट पहनकर मतदान कराएगी। मोकपोल 90 मिनिट पहले होगा। ई नोमिनेशन की तथा पोस्टल वेलेट पेपर की सुविधा रहेगी।
 



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

VIDISHA TIMES