रोको टोको अभियान को पुनः प्रारंभ करें - कलेक्टर श्री वर्मा - Vidisha Times

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

सोमवार, 28 सितंबर 2020

रोको टोको अभियान को पुनः प्रारंभ करें - कलेक्टर श्री वर्मा

मुरैना | 28-सितम्बर-2020
 



 

     जिले में कोविड मरीजों का ग्राफ बढ़ना नहीं चाहिये। इसके लिये प्रदेश सरकार के निर्देशन में प्रत्येक जिले में रोको टोको अभियान चलाया गया था। इस अभियान की गतिविधियां मुरैना में मुझे दिखने को नहीं मिलीं है। जो भी अधिकारी रोको टोको अभियान में लगे है, वे पुनः इस अभियान को गति दें। हर व्यक्ति के चेहरे पर मास्क लगा होना चाहिये। कोई व्यक्ति मास्क नहीं लगाता है तो उसे मात्र मास्क की कीमत दण्ड के रूप में वसूल कर उसे मास्क उपलब्ध कराया जाये। यह निर्देश कलेक्टर श्री अनुराग वर्मा ने सोमवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष मुरैना में अधिकारियों को दिये। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री तरूण भटनागर, अपर कलेक्टर श्री उमेश प्रकाश शुक्ला, संयुक्त कलेक्टर श्री एलके पाण्डे, आयुक्त नगर निगम श्री अमरसत्य गुप्ता, एसडीएम, समस्त जिलाधिकारी, नगरीय निकायों के सीएमओ, जनपद सीईओ उपस्थित थे। 
    कलेक्टर श्री अनुराग वर्मा ने कहा कि आने वाले दिनों में कोविड के मरीज बढ़ सकते है। इसलिये रोको टोको अभियान जिले में अधिकारी चालू रखें। कोरोना अभी गया नहीं है, अधिकारी कोविड को प्रथम प्रायटी पर लें। उन्हांेने कहा कि विधानसभा उप निर्वाचन में सोशल डिस्टेसिंग का पालन करते हुये अधिकारी चुनाव कार्य को प्राथमिकता देते हुये रोको टोको अभियान को भी प्राथमिकता दें।
 



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

VIDISHA TIMES