स्वास्थ्य मंत्री डॉ.चौधरी ने 60 लाख रूपए की लागत से बनने वाले जाखापुल-सिलपुरी मार्ग का किया भूमिपूजन - Vidisha Times

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

सोमवार, 28 सितंबर 2020

स्वास्थ्य मंत्री डॉ.चौधरी ने 60 लाख रूपए की लागत से बनने वाले जाखापुल-सिलपुरी मार्ग का किया भूमिपूजन

रायसेन | 28-सितम्बर-2020
 



 

   स्वास्थ्य मंत्री डॉ.प्रभुराम चौधरी ने रायसेन तहसील के ग्राम जाखापुल से सिलपुरी तक बनने वाले 60 लाख रूपए की लागत के मार्ग का भूमिपूजन किया गया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि इस मार्ग के बन जाने पर इस क्षेत्र के लोगो के लिए यातायात सुगम होगा।
   स्वास्थ्य मंत्री डॉ प्रभुराम चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान प्रदेश के किसानों के लिए, युवाओं के लिए, छात्रों के लिए, कमजोर वर्ग के लिए विभिन्न योजनाएं और सौगात दे रहे हैं। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने 15 सितम्बर को ही सांची विधानसभा क्षेत्र में 292 करोड़ रूपए से अधिक राशि के विकास कार्यो का लोकार्पण और शिलान्यास किया था और 25 सितम्बर को गैरतगंज में 20 करोड़ रूपए के विभिन्न कार्यो की सौगात दी है।
   उन्होंने ने कहा कि लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सके, इसके लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों और चिकित्सालयों में आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराते हुए स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि गैरतगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र को सिविल अस्पताल बनाया जाएगा। इसके साथ ही देवनगर और सांची में डिजिटल एक्सरे मशीन उपलब्ध कराई जा रही है। देवनगर और सलामतपुर में टेलिमेडिसिन केन्द्र का शुभांरभ किया गया है। अब इस क्षेत्र के लोग सीधे एम्स के डॉक्टरों से चिकित्सकीय परामर्श ले सकेंगे। इस अवसर पर पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष जमना सेन, श्री बृजेश चतुर्वेदी सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

VIDISHA TIMES