3 सेक्टर ऑफीसर बनाये गये - Vidisha Times

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

शनिवार, 10 अक्टूबर 2020

3 सेक्टर ऑफीसर बनाये गये

मुरैना | 


 

      स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शान्तिपूर्ण विधानसभा उप निर्वाचन 2020 संपन्न कराने के लिये जिले की पांचों विधानसभा क्षेत्रों में 133 सेक्टर ऑफीसर नियुक्त किये गये है।       
    कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अनुराग वर्मा ने बताया कि सर्वाधिक 31 सेक्टर मजिस्ट्रेट सुमावली विधानसभा क्षेत्र में तैनात किये गये है। इस विधानसभा क्षेत्र के रिटर्निंग ऑफीसर डिप्टी कलेक्टर श्री सुरेश बराहदिया है। जौरा विधानसभा क्षेत्र में 29 सेक्टर अधिकारी नियुक्त किये है। इस विधानसभा क्षेत्र के रिटर्निंग ऑफीसर अनुविभागीय दण्डाधिकारी जौरा श्री नीरज शर्मा है। मुरैना विधानसभा क्षेत्र के लिये 27 सेक्टर ऑफीसर नियुक्त किये है। इस विधानसभा क्षेत्र के रिटर्निंग ऑफीसर अनुविभागीय अधिकारी राजस्व मुरैना श्री आरएस बाकना, दिमनी विधानसभा क्षेत्र में 21 रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त किये है। इस विधानसभा क्षेत्र के रिटर्निंग ऑफीसर डिप्टी कलेक्टर श्री संदीप जैन है। अंबाह विधानसभा क्षेत्र के लिये 25 सेक्टर ऑफीसर नियुक्त किये है। इस विधानसभा क्षेत्र के रिटर्निंग ऑफीसर अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्री राजीव समाधिया है।



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

VIDISHA TIMES