बालिका दिवस के अवसर पर ऑनलाइन प्रतियोगिताओ का आयोजन अन्तर्राष्ट्रीय बालिका दिवस 11 अक्टूबर को - Vidisha Times

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

गुरुवार, 8 अक्टूबर 2020

बालिका दिवस के अवसर पर ऑनलाइन प्रतियोगिताओ का आयोजन अन्तर्राष्ट्रीय बालिका दिवस 11 अक्टूबर को

श्योपुर | 


बेटी बचाओ-बेटी पढाओ अभियान के तहत 11 अक्टूबर 2020 को अन्तर्राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर ऑनलाइन प्रतियोगिताओ का आयोजन किया जा रहा है।
जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला बाल विकास श्री ओपी पाण्डेय ने बताया कि अन्र्तराष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर पंख अभियान के तहत वर्चुअल प्रतियोगिता की जा रही है। जिसमे कक्षा 10 वी से स्नातोकतोर तक के सभी छात्र/छात्राएं भाग ले सकते है। इस प्रतियोगिता के अंतर्गत विभिन्न प्रतियोगिता को आयोजन 09 अक्टूबर 2020 को दोपहर 02 बजे घटते लिंगानुपात का कारण एवं विषय पर आयोजित की जावेगी। साथ ही 10 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे से 01 बजे बाल विवाह, प्रतिषेध अधिनियम 2006, घरेलू हिंसा से महिलाओं का संरक्षण अधिनियम 2005, स्वास्थ्य एवं पोषण, मानव शरीर, प्रोटीन-विटामिन, बीमारियों विषयों पर होगी। इसी प्रकार 10 अक्टूबर को सांय 04 बजे तक चलचित्र बालिका महत्व के मुद्दो पर प्रकाश डालते हुये 01 मिनट तक का वीडियो संदेश विषय पर आयोजित होगी।
इसी प्रकार प्रतियोगिता में भाग लेने से पहले सभी प्रतिभागियों को विभाग द्वारा जारी लिंक पर रजिस्ट्रेशन 08 अक्टूबर 2020 को करना होगा। साथ ही निबंध प्रतियोगिता एवं चलचित्र (वीडियो) प्रतियोगिता के फोटो/वीडियो श्री निलेश गौतम को व्हाटस्एप्प नम्बर 8871793630 पर भेजे जावेगे। इसी प्रकार प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता की लिंक अलग से प्रदान की जावेगी। प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र एवं पुरूस्कार 11 अक्टूबर 2020 अन्तर्राष्ट्रीय बालिका दिवस के कार्यक्रम में प्रदान किये जावेगे।



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

VIDISHA TIMES