बिरसिंहपुर का ग्राम प्रतापपुर कंटेनमेंट क्षेत्र घोषित - Vidisha Times

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

शनिवार, 10 अक्टूबर 2020

बिरसिंहपुर का ग्राम प्रतापपुर कंटेनमेंट क्षेत्र घोषित

सतना | 


 

      अनुविभागीय दंडाधिकारी मझगवां श्री एचके धुर्वे ने अनुभाग मझगवां अंतर्गत तहसील बिरसिंहपुर के ग्राम प्रतापपुर भठिया टोला में कोरोना संक्रमित मरीज पाये जाने पर इस क्षेत्र को कंटेनमेंट एरिया घोषित करते हुए आवागमन पूर्ण रूप से प्रतिबंधित किया है। जारी आदेश के अनुसार घोषित किये गये कंटेनमेंट एरिया में निवास करने वाले सभी निवासियों को होम क्वारेंटाइन में रहना होगा। इन क्षेत्रों में स्वास्थ्य विभाग, राजस्व विभाग, पुलिस विभाग तथा आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति करने के लिए अधिकृत व्यक्तियों के अतिरिक्त सभी का प्रवेश वर्जित होगा। कंटेनमेंट एरिया में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, स्वास्थ्य कार्यकर्ता तथा अन्य स्थानीय कर्मचारियों के दल तैनात किये गये हैं। इनके द्वारा कंटेनमेंट क्षेत्रों के प्रत्येक घर में जाकर निर्धारित प्रपत्र में व्यक्तियों की जानकारी तैयार की जायेगी।



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

VIDISHA TIMES