दिवंगत पत्रकार की पत्नी को चार लाख रूपये की आर्थिक सहायता मंजूर - Vidisha Times

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

शनिवार, 10 अक्टूबर 2020

दिवंगत पत्रकार की पत्नी को चार लाख रूपये की आर्थिक सहायता मंजूर

सतना | 


 

      रीवा जिले के त्योंथर तहसील के ग्राम कुठिला निवासी पत्रकार विनय सिंह की 14 सितम्बर को उनके गृह ग्राम में विद्युत दुर्घटना में असमायिक मृत्यु हो गई थी। श्री सिंह शासन के जनसम्पर्क विभाग से जिला स्तरीय अधिमान्य पत्रकार थे। जनसम्पर्क संचालनालय द्वारा उनके निकटतम वारिस पत्नी श्रीमती अर्पणा सिंह को चार लाख रूपये की आर्थिक सहायता मंजूर की गई है। सहायता राशि का भुगतान बैंक खाते के माध्यम से किया जा रहा है।



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

VIDISHA TIMES