हलाली के छरछरे में नहाने पर प्रतिबंध - Vidisha Times

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

शनिवार, 10 अक्टूबर 2020

हलाली के छरछरे में नहाने पर प्रतिबंध

विदिशा | 10-अक्तूबर-2020
 



 

     हलाली डेम के वेस्टवेयर से बहने वाले पानी (छरछरा) के बहाव क्षेत्र में नहाने पर पूर्णतः प्रतिबंधित किया गया है मानव जीवन की सुरक्षा को ध्यानगत रखते हुए बेरिकेट्स लगाए गए है ताकि दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में आगंतुक दर्शकगण पहुंच ना सकें। उक्त निर्णय, राजस्व, पुलिस, वन एवं ग्रामीण विकास विभाग के संयुक्त अधिकारी, कर्मचारियों के द्वारा भ्रमण उपरांत लिया गया है ताकि किसी भी प्रकार की जनहानि को रोका जा सकें।
    सुरक्षा के दृष्टिकोण से वेस्टवेयर के बहाव के दुर्घटना संभावित क्षेत्रों के पहले रस्सियों के बेरिकेट्स लगाए गए है सुरक्षा के लिए कर्मचारी वही चार गोताखोरो को भी विभिन्न स्थलो पर तैनात किया गया है। आंगतुकों को सूचनाएं संप्रेक्षण करने हेतु विभिन्न स्त्रोतो का उपयोग किया जा रहा है वही पार्किंग, सार्वजनिक स्थलों पर पम्पलेट चस्पा किए गए है। प्रति व्यक्ति दस रूपए निर्धारित किया गया है ताकि निर्धारित क्षेत्र तक पहुंचकर छरछरे के विहगंम दृश्य का अवलोकन कर सकें। 
 



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

VIDISHA TIMES