जिला पंचायत की सामान्य प्रशासन समिति की बैठक 9 अक्टूबर को - Vidisha Times

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

मंगलवार, 6 अक्टूबर 2020

जिला पंचायत की सामान्य प्रशासन समिति की बैठक 9 अक्टूबर को

शहडोल | 06-अक्तूबर-2020
 



 

     मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री पार्थ जयसवाल ने जानकारी दी है कि जिला पंचायत की सामान्य प्रशासन समिति की बैठक 9 अक्टूबर 2020 को दोपहर 2रू00 बजे से जिला पंचायत शहडोल के सभागार में आयोजित की गई है।
    उक्त बैठक में एजेंडे के अनुसार पिछली बैठक की कार्यवाही पर चर्चा की जाएगी। जिसमें उप संचालक कृषि शहडोल वर्ष 2019-20 एवं 2020-21 में किन-किन योजनाओं में कितनी राशि प्राप्त हुई, कितनी व्यय की गई एवं कितनी शेष है, इस पर चर्चा की जाएगी। सहायक संचालक उद्यानिकी विभाग शहडोल वर्ष 2019-20 एवं 2020-21 में किन-किन योजनाओं में कितनी राशि प्राप्त हुई, कितनी व्यय की गई एवं कितनी शेष है, इस पर चर्चा की जाएगी। सहायक आयुक्त जन जातीय कार्य विभाग शहडोल वर्ष 2019-20 एवं वर्ष 2020-21 में कौन-कौन से कार्य स्वीकृत किए गए, इनमें से कितने कार्य पूर्ण हुए तथा कितने अपूर्ण है, खनिज मद से स्वीकृत कार्यों की जानकारी पृथक से दिया जाए समस्त कार्यों की समीक्षा एवं चर्चा की जाएगी। कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण विभाग शहडोल वर्ष वर्ष 2019-20 एवं 2020-21 में किन किन मदों में कितनी राशि प्राप्त हुई, कितनी बार की गई जानकारी कार्यभार दी जाएगी तथा भवन के अनुरक्षण एवं रखरखाव में व्यय की गई राशि का विवरण पृथक से दिया जाएगा। कार्यपालन यंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी संभाग शहडोल वर्ष 2019-20 एवं 2020-21 में किन किन मदों में कितनी राशि प्राप्त हुई, कितनी में की गई जानकारी कार्यभार दी जाए, भवन के अनुरक्षण एवं रखरखाव में बैंक की गई राशि का विवरण पृथक से दी जाएगी। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी शहडोल जिले में कोविड-19 के मरीजों के उपचार हेतु अभी तक कितनी राशि प्राप्त हुई है, कितनी व्यय हो चुकी है एवं कितनी शेष है इसकी जानकारी दी जाएगी।



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

VIDISHA TIMES