केन्द्रीय राज्यमंत्री श्री प्रहलाद पटेल लोकार्पण कार्यक्रमों में शामिल हुए - Vidisha Times

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

शुक्रवार, 30 अक्टूबर 2020

केन्द्रीय राज्यमंत्री श्री प्रहलाद पटेल लोकार्पण कार्यक्रमों में शामिल हुए

विदिशा | 30-अक्तूबर-2020
 



 

     केन्द्रीय संस्कृति एवं पर्यटन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री प्रहलाद सिंह पटेल ने विदिशा शहर में शुक्रवार को बीजा मण्डल परिसर में मूर्ति संग्रह कक्ष (लघु संग्रहालय) का लोकार्पण किया। इसके पश्चात् संग्रह कक्ष में रखी गई मूर्तियों का अवलोकन किया। यहां आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए केन्द्रीय राज्यमंत्री श्री पटेल ने कहा कि गरिमापूर्ण क्षेत्र की गरिमा बनी रहे इस कार्य में शासन प्रशासन के साथ-साथ सामाजिक सहभागिता अतिआवश्यक है।
    केन्द्रीय राज्यमंत्री श्री पटेल ने कहा कि  भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग की गाइड लाइन अनुसार बीजा मण्डल में परिषद के मूर्ति संग्रह कक्ष का अवलोकन प्रातः नौ बजे से सांय पांच बजे तक कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि रात्रि में बिजली की आपूर्ति होने के उपरांत कलेक्टर एवं भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग की सहमति के बाद ही पर्यटकों के अवलोकन हेतु उक्त मूर्ति संग्रह कक्ष के अवलोकन हेतु प्रबंध सुनिश्चित किए जाएंगे। 
    केन्द्रीय मंत्री श्री पटेल ने इससे पहले नवीन कलेक्ट्रेट के एनआईसी कक्ष में उपस्थित होकर आईसीपीवी द्वारा आयोजित इंडिया कान्क्लेव 13वें सम्मेलन में मुख्य अतिथि की भूमिका वर्चुअल मीटिंग के माध्यम से निभाई।


    केन्द्रीय राज्यमंत्री श्री पटेल ने एमएलबी स्कूल के समीप रानी लक्ष्मीबाई की मूर्ति का अनावरण किया। तथा मूर्ति हेतु राशि देने वाले स्वतंत्रता संग्राम सेनानी श्री रघुवीरचरण शर्मा का शाल, श्रीफल से सम्मान किया।
    केन्द्रीय मंत्री श्री पटेल ने उदयगिरी में स्थित राष्ट्रीय संरक्षक स्मारक ‘‘नरसिंह शिला’’ शेड का लोकार्पण किया तथा उदयगिरी की गुफा नम्बर 13 व 17 का भ्रमण कर अवलोकन किया है।
    इस अवसर पर विदिशा सांसद श्री रमाकांत भार्गव, कलेक्टर डॉ पंकज जैन, पुलिस अधीक्षक श्री विनायक वर्मा के अलावा, विदिशा नगरपालिका के भूतपूर्व अध्यक्ष श्री मुकेश टण्डन, भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ राकेश जादौन, श्री राजेश जैन, श्री मनोज कटारे, श्री संदीप सिंह डोंगर के अलावा भारतीय पुरातत्व विभाग के अधिकारी, कर्मचारी, मीडियाकर्मी, गणमान्य नागरिक मौजूद थे।
 



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

VIDISHA TIMES