नेहरू युवा केन्द्र की जिला सलाहकार समिति की बैठक सम्पन्न वैश्विक महामारी कोविड-19 से बचावं हेतु किये गए कार्यों का विवरण प्रस्तुत - Vidisha Times

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

शनिवार, 10 अक्टूबर 2020

नेहरू युवा केन्द्र की जिला सलाहकार समिति की बैठक सम्पन्न वैश्विक महामारी कोविड-19 से बचावं हेतु किये गए कार्यों का विवरण प्रस्तुत

 











शहडोल | 


 

    अपर कलेक्टर श्री अर्पित वर्मा की अध्यक्षता में नेहरू युवा केन्द्र की जिला सलाहकार समिति की बैठक कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित की गई। बैठक में समन्यक नेहरू युवा केन्द्र श्री आर0आर0 सिंह, पं. शंभूनाथ शुक्ल विश्वविद्यालय के प्रोफेसर श्री एन0 के0 भटनागर, प्रोफेसर श्री सांड्या सहित श्री चन्द्रेश द्विवेदी एवं  नेहरू युवा केन्द्र के सदस्यगण उपस्थित थें।
     समन्यवक नेहरू युवा केन्द्र श्री सिंह ने  बैठक में जानकारी दी कि, कोविड-19 से बचावं हेतु आरोग्य सेतु एप डाउनलोड़ का  3 हजार  का लक्ष्य प्राप्त हुआ था। जिसके विरूद्व 3हजार 966  व्यक्तियो के मोबाईल में  आरेाग्य सेतु एप डाउनलोड़ कराया गया। इसी प्रकार जिले में नेहरू युवा केन्द्र के युवा मंडलों द्वारा 10 हजार 600 पौधरोपण फीड योजना के तहत  100 के लक्ष्य में से 130 कार्य गंदगी मुक्त भारत योजना के तहत 2 हजार 506 युवाओ ने अलग- अलग स्थानो पर स्वच्छता कार्य किया गया। जिले में 1705 स्कील यूथ को कौशल विकास की स्कील मैपिंग का प्रशिक्षण दिया गया साथ ही महिला सिलाई केन्द्रों द्वारा 10 हजार 750  मास्क का निर्माण कराकर संबंधित केन्द्रो के गांव में ही वितरित कराया गया। इसके साथ 7 हजार 848 व्यक्ति जो 60 वर्ष के ऊपर के थे उन्हे स्वयं सेवको, युवा मंडलो द्वारा कोविड-19 से बचावं हेतु जागरूक किया गया, 5 हजार से अधिक कोविड-19 से बचावं संबंधी पम्पलेट, पोस्टर एवं नारा लेखन का कार्य के साथ पोषण माह के अन्तर्गत ग्रामीण क्षेत्रांे में सुपोषण की जानकारी दी गई। बैठक में नेहरू युवा केन्द्र की कार्य योजना की रूपरेखा तथा कार्य विवरण भी प्रस्तुत किया गया।



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

VIDISHA TIMES