राष्ट्रीय एकता दिवस का आयोजन आज कम्पोजिट भवन प्रांगण में सायं चार बजे शपथ कार्यक्रम - Vidisha Times

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

शुक्रवार, 30 अक्टूबर 2020

राष्ट्रीय एकता दिवस का आयोजन आज कम्पोजिट भवन प्रांगण में सायं चार बजे शपथ कार्यक्रम

विदिशा | 30-अक्तूबर-2020
 



 

     31 अक्टूबर 2020 को स्व. सरदार वल्लभ भाई पटेल की जन्म तिथि को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया जाएगा। राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर 31 अक्टूबर को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई जाएंगी। एकता, अखंडता और सुरक्षा की भावना को मजबूती प्रदान करने के लिए राज्य पुलिस और अन्य वर्दीधारी बलों तथा अन्य एजेंसियों द्वारा 31 अक्टूबर 2020 की शाम को मार्च पास्ट का आयोजन किया जाएगा।
    कलेक्टर डॉ पंकज जैन ने बताया कि 31 अक्टूबर को राष्ट्रीय एकता दिवस पर आधारित सायं चार बजे नवीन कलेक्ट्रेट कम्पोजिट भवन प्रागंण में शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। उपरोक्त कार्यक्रम में समस्त विभागो के जिलाधिकारियों को उपस्थित होने के निर्देश अपर कलेक्टर श्री वृदांवन सिंह के द्वारा प्रसारित किए गए है। जिला मुख्यालय पर आयोजित उपरोक्त कार्यक्रम में कोरोना योद्धा जैसे डॉक्टर, स्वास्थ्य कर्मी, सफाई कर्मी इत्यादि को आमंत्रित कर सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम में कोविड-19 के दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने के भी निर्देश प्रसारित किए गए है।



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

VIDISHA TIMES