सागर | 05-अक्तूबर-2020 1 सागर जिले की सुरखी विधानसभा उप चुनाव की तैयारियों के चलते कलेक्टर श्री दीपक सिंह ने आज विभिन्न राजनैतिक दलों को कोविड-19 की गाईडलाईन के संबंध में अवगत कराया। उन्होंने बताया कि 30 सितंबर को जारी की मार्गदर्शिका के अनुसार किसी भी राजनैतिक कार्यक्रम में अधिकतम 100 व्यक्ति ही भाग ले सकते है। कार्यक्रम में विशेष रूप से फिजीकल डिस्टेंसिंग, फेस मास्क का उपयोग, साबुन अथवा सैनेटाईजर से हाथ धोने तथा थर्मल स्केनिग की व्यवस्था होनी चाहिए। इसके अतिरिक्त उच्च न्यायालय द्वारा दिये गए निर्देशों का पालन करना भी अनिवार्य है। उच्च न्यायालय ने राजनैतिक दलों को वर्चुअल कार्यक्रम आयोजित करने का सुझाव भी दिया है। विभिन्न राजनीतिक दलों की उपस्थिति में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री दीपक सिंह ने सुरखी विधानसभा उप चुनाव हेतु ईव्हीएम का प्रथम रैंडमाईजेशन किया। उल्लेखनीय है कि सुरखी विधानसभा क्षेत्र में 297 मतदान केन्द्र हैं। उप चुनाव हेतु निर्वाचन आयोग द्वारा 140 प्रतिशत के मान से 416 बैलेट यूनिट, 140 प्रतिशत के मान से ही 416 कंट्रोल यूनिट तथा 150 प्रतिशत के मान से 446 व्हीव्हीपैट रैंडमाईज की गई है। - Vidisha Times

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

मंगलवार, 6 अक्टूबर 2020

सागर | 05-अक्तूबर-2020 1 सागर जिले की सुरखी विधानसभा उप चुनाव की तैयारियों के चलते कलेक्टर श्री दीपक सिंह ने आज विभिन्न राजनैतिक दलों को कोविड-19 की गाईडलाईन के संबंध में अवगत कराया। उन्होंने बताया कि 30 सितंबर को जारी की मार्गदर्शिका के अनुसार किसी भी राजनैतिक कार्यक्रम में अधिकतम 100 व्यक्ति ही भाग ले सकते है। कार्यक्रम में विशेष रूप से फिजीकल डिस्टेंसिंग, फेस मास्क का उपयोग, साबुन अथवा सैनेटाईजर से हाथ धोने तथा थर्मल स्केनिग की व्यवस्था होनी चाहिए। इसके अतिरिक्त उच्च न्यायालय द्वारा दिये गए निर्देशों का पालन करना भी अनिवार्य है। उच्च न्यायालय ने राजनैतिक दलों को वर्चुअल कार्यक्रम आयोजित करने का सुझाव भी दिया है। विभिन्न राजनीतिक दलों की उपस्थिति में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री दीपक सिंह ने सुरखी विधानसभा उप चुनाव हेतु ईव्हीएम का प्रथम रैंडमाईजेशन किया। उल्लेखनीय है कि सुरखी विधानसभा क्षेत्र में 297 मतदान केन्द्र हैं। उप चुनाव हेतु निर्वाचन आयोग द्वारा 140 प्रतिशत के मान से 416 बैलेट यूनिट, 140 प्रतिशत के मान से ही 416 कंट्रोल यूनिट तथा 150 प्रतिशत के मान से 446 व्हीव्हीपैट रैंडमाईज की गई है।

छतरपुर | 


 

      कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी शीलेन्द्र सिंह ने विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 53 मलहरा के उप निर्वाचन के तहत शासकीय महाराजा महाविद्यालय में गत 18 से 21 सितम्बर तक मतदानकर्मियों के प्रथम प्रशिक्षण के दौरान अनुपस्थित रहने वाले 7 कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
    जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा अनुपस्थिति के संबंध में कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी कर नियत समय में जवाब मांगा गया था, जिसके तहत पीडब्ल्यूडी के उपयंत्री अनूप असाटी, सहायक ग्रेड-2 दिनेश कुमार श्रीवास्तव, सहायक ग्रेड-3 शहनाज खान और शासकीय उ.मा. विद्यालय खड्डी के सहायक अध्यापक जगजीवन राम बसोर को एससीएन का जवाब समाधानकारक नहीं पाए जाने पर निलंबित किया गया है। इसी तरह शासकीय कन्या उ.मा. विद्यालय गढ़ीमलहरा के सहायक अध्यापक कौशल किशोर अहिरवार, शासकीय कन्या उ.मा. विद्यालय हरपालपुर के अध्यापक महेन्द्र त्रिपाठी और शासकीय बालक उ.मा. विद्यालय लवकुशनगर के सहायक शिक्षक लक्ष्मी प्रसाद त्रिपाठी के विरुद्ध नोटिस का जवाब प्रस्तुत नहीं करने पर निलंबन की कार्यवाही की गई है।
    निलंबन अवधि में निलंबित कर्मचारियों का मुख्यालय जिला पंचायत कार्यालय छतरपुर नियत किया गया है। इस दौरान इन्हें जीवन निर्वाह भत्ता मिलेगा।



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

VIDISHA TIMES