स्वामित्व योजना के अंतर्गत अधिकार अभिलेख वितरण कार्यक्रम 11 अक्टूबर को - Vidisha Times

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

शनिवार, 10 अक्टूबर 2020

स्वामित्व योजना के अंतर्गत अधिकार अभिलेख वितरण कार्यक्रम 11 अक्टूबर को

हरदा | 10-अक्तूबर-2020
 



 

    ग्राम आबादी सर्वे (स्वामित्व योजना) के तहत अभिलेख वितरण कार्यक्रम का शुभारम्भ प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा 11 अक्टूबर 2020 को प्रात: 11.00 बजे आबादी सर्वे की कार्यवाही पूर्ण हो चुके हुए ग्रामों में हितग्राहियों को इलेक्ट्रानिक रूप से अधिकार अभिलेख वितरित करके अधिकार अभिलेख वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ किया जाएगा। अभिलेख वितरण कार्यक्रम का जिला स्तरीय कार्यक्रम कलेक्ट्रेट कार्यालय के एनआईसी कक्ष में आयोजित किया गया है।
इस दौरान जिले की ग्राम पंचायतों में लाइव प्रसारण का आयोजन किया जाएगा, जिससे कि आबादी सर्वे के लाभ की जानकारी ग्रामीणों को प्राप्त हो सके। कार्यक्रम का लाइव प्रसारण दूरदर्शन के डी.डी. नेशनल चैनल पर होगा। पटवारियों, पंचायत पदाधिकारियों स्थानीय अधिकारियों कर्मचारियों व ग्रामीण जन कार्यक्रम का प्रसारण देखने के लिए https://pmevents.ncog.gov.in/ पर प्री-रजिस्ट्रेशन कराएं। कार्यक्रम का प्रसारण देखने हेतु लाईव वेबकास्ट लिंक दी जायेगी, वेबलिंक पर जाकर कोई भी हितग्राही कार्यक्रम को लाईव देख सकते हैं।
    मध्यप्रदेश शासन ने प्रदेश के गांव के आबादी क्षेत्रों में संपत्ति सर्वेक्षण अभियान प्रांरभ किया है। भारत सरकार की स्वामित्व योजना अंतर्गत शुरू किये गये सर्वेक्षण का उद्देश्य नक्शे के आधार पर संपत्ति के मालिकाना हक का सरकारी दस्तावेज प्रदान करना है। गांव का आबादी नक्शा तैयार करने का काम ड्रोन कैमरे के माध्यम से किया जा रहा है। इस योजना से जहॉ ग्रामीण लोगों की सम्पत्ति का सरकारी रिकार्ड तैयार होगा, वही ग्राम पंचायतों को सम्पत्तियों की स्प्ष्ट और सटीक जानकारी उपलब्ध होने से उन्हें अपनी सम्पत्ति बेचने में असानी होगी और वे बैंक से ऋण प्राप्त करने की सुविधा का लाभ भी ले सकेंगे।



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

VIDISHA TIMES