अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन को सख्ती के साथ रोके कलेक्टर ने राजस्व अधिकारियों को दिए निर्देश - Vidisha Times

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

रविवार, 29 नवंबर 2020

अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन को सख्ती के साथ रोके कलेक्टर ने राजस्व अधिकारियों को दिए निर्देश

दतिया | 


 

    कलेक्टर श्री संजय कुमार ने राजस्व अधिकारियों को निर्देश दिए कि उनके क्षेत्र में अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन की सूचना प्राप्त होने पर पुलिस एवं खनिज विभाग के सहयोग से रेत जप्ती एवं उपयोग में होने वाले वाहन के राजसात की कार्यवाही करें। कलेक्टर श्री कुमार ने शनिवार को न्यू कलेक्ट्रेट में आयोजित राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक में उक्त आशय के निर्देश दिए।
    कलेक्टर श्री कुमार ने शासन द्वारा घोषित समर्थन मूल्य पर जिले में खरीदी जा रही धान की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि किसी भी हालत में जिले के किसानों के अलावा बाहर सेे धान की खरीदी न हो। इसके लिए वैरियरों पर सख्ती के साथ वाहनों की जांच करें। उपार्जन केन्द्रों पर धान बेचने हेतु आने वाले किसानों की बोनी का रिकार्ड से सत्यापन भी करे।
    कलेक्टर ने कहा कि रबी सीजन में जिले के किसानों को खाद प्राप्ति में किसी प्रकार की परेशानी न हो इसके लिए किसानों को प्रति हैक्टेयर चार बोरी यूरिया उपलब्ध कराये। इस कार्य में कृषि विभाग के अधिकारियों का भी सहयोग लें।



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

VIDISHA TIMES