डेंगू के लार्वा और मलेरिया की जांच का सर्वे जारी 1246 घरों का सर्वे - लार्वा को टेमोफॉस डाल कर नष्ट किया गया,जिले में 675 लोगों की मलेरिया जांच की गई - Vidisha Times

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

शुक्रवार, 27 नवंबर 2020

डेंगू के लार्वा और मलेरिया की जांच का सर्वे जारी 1246 घरों का सर्वे - लार्वा को टेमोफॉस डाल कर नष्ट किया गया,जिले में 675 लोगों की मलेरिया जांच की गई

भोपाल | 27-नवम्बर-2020
 



   शहर के विभिन्न क्षेत्रों, अति संवेदनशील क्षेत्रों, स्लम एरिया और अन्य बस्तियों में डेंगू लार्वा, मलेरिया, रैपिड टेस्ट, ब्लड स्लाइड कलेक्शन और कोरोना से बचाव की जानकारी आदि का कार्य व्यापक स्तर पर किया जा रहा है। जिला मलेरिया अधिकारी श्री अखिलेश दुबे ने बताया कि मलेरिया की रोकथाम के लिए विभिन्न क्षेत्रों में दल नियुक्त कर अभियान चलाया जा रहा है। भोपाल जिले में 675 लोगों की रेपिड टेस्ट से मलेरिया की जाँच की गई। जिनमें भोपाल शहर में 480 और बैरसिया में 126 से अधिक लोगों की मलेरिया जांच के लिए नमूने लिए गए।
   शहर के विभिन्न क्षेत्रों में डेंगू के लार्वा के लिए 33 टीमों का दल नियुक्त किया गया है जिनके द्वारा 1246 घरों का सर्वे कर किया गया और 50 घरों में लार्वा पाया गया। अलग अलग जगहों पर 9 हजार से अधिक बर्तनों में लार्वा सर्वे किया गया, जिसमें केवल 51 बर्तनों में लार्वा पाया गया। डेंगू के लार्वा को टेमोफॉस डाल कर नष्ट किया गया।




कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

VIDISHA TIMES