जिला कलेक्टर ने जिलेवासियों को पांच दिवसीय प्रकाश पर्व की दी शुभकामनाएं - Vidisha Times

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

गुरुवार, 12 नवंबर 2020

जिला कलेक्टर ने जिलेवासियों को पांच दिवसीय प्रकाश पर्व की दी शुभकामनाएं

बुरहानपुर | 12-नवम्बर-2020
 



 

     कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री प्रवीण सिंह ने दीपावली पर्व पर सभी जिलेवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी है। कलेक्टर श्री सिंह ने पांच दिवसीय प्रकाश पर्व धनतेरस, रूपचौदस, दीपावली, गौवर्धन पूजा और भाईदूज की शुभकामनाएं दी। उन्होनें जिलेवासियों को शुभकामना संदेश देते हुए दीपावली का त्यौहार हर्ष उल्लास के साथ सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की है।
जिला प्रशासन द्वारा अपील की गई है कि स्थानीय कारीगरों एवं महिला स्वयं सहायता समूहों तथा कुम्हारों द्वारा निर्मित वस्तुओं का उपयोग करें। त्यौहार के अवसर पर फटाखों का उपयोग शासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार करें, जिससे आप पर्यावरण संरक्षण एवं प्रदूषण से बचाव कर सकेंगे। वहीं फटाखों के कारण होने वाली आकस्मिक दुर्घटनाओं से भी अपने परिवारजनों को बचा सकेंगे।
जिला प्रशासन द्वारा यह भी अपील कि गई है कि त्यौहारों के दौरान कोरोना संक्रमण से बचाव हेतु मास्क का उपयोग, सामाजिक दूरी बनाये रखने, साबुन एवं पानी से धोने आदि को नहीं भूले। जब तक दवाई नहीं, तब तक ढिलाई भी नहीं होनी चाहिए।  



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

VIDISHA TIMES