किसानों को एकमुश्त राशि देने की योजना बनाई जायेगी - Vidisha Times

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

बुधवार, 4 नवंबर 2020

किसानों को एकमुश्त राशि देने की योजना बनाई जायेगी

उमरिया | 04-नवम्बर-2020
 



 

 

    मुख्यमंत्री श्री शिवराज चौहान ने कहा है कि प्रदेश सरकार वर्तमान में किसानों को विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत दी जाने वाली सब्सिडी की राशि अब उनके खाते में एक मुश्त अंतरित करने की योजना बना रही है। उन्होंने कहा कि ग्राम वासियों को जमीन एवं मकान पर स्वामित्व प्रदान किया जायेगा, जिससे वे उस पर बैंक ऋण आदि सुविधाएं प्राप्त कर सकेंगे। आगामी तीन वर्ष में पक्के मकान बनाने के लिये सरकार की ओर से सहायता प्रदान की जायेगी।
    मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा आज मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के अंतर्गत प्रदेश के पांच लाख किसानों को (उप चुनाव वाले 19 जिलों को छोड़कर) दो-दो हजार रूपये के मान से कुल 100 करोड़ रूपये की राशि का उनके खातों में सिंगल क्लिक के माध्यम से अंतरण किया गया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि किसानों को प्रधानमंत्री किसान कल्याण योजना के अंतर्गत प्रति वर्ष तीन किश्तों में 2-2 हजार रूपये की राशि कुल 6 हजार रूपये प्रदान की जा रही है। इसके अलावा मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के अंतर्गत अब उन्हें वर्ष में दो बार 2-2 हजार रूपये की राशि प्रदान की जायेगी। इस प्रकार प्रति वर्ष किसान के खाते में कुल 10 हजार रूपये की राशि प्राप्त होगी। इस योजना से प्रदेश के लगभग 80 लाख किसान लाभांवित हो रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि कृषि वानिकी के अंतर्गत अभी किसानों को पेड़ लगाने व काटने के लिए जटिल प्रक्रिया से गुजरना होता है। इस संबंध में नया कानून बनाया जायेगा, जिससे उन्हें पेड़ लगाने, काटने व विक्रय करने के लिए कोई अनुमति की आवश्यकता नहीं होगी। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा है कि सरकार 12वीं उत्तीर्ण छात्राओं को रोजगार स्थापित करने के लिये सहायता देने की योजना बना रही है, जिससे वे अपने पैरों पर खड़े होकर राज्य का नाम रोशन कर सके। साथ ही वे 12वीं के बाद अपनी पढ़ाई जारी रख सकती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार द्वारा धान एवं बाजरे की खरीदी शीघ्र प्रारंभ की जायेगी तथा किसानों का एक-एक दाना खरीदा जायेगा। मक्के के लिए प्रोत्साहन राशि किसानों के खातों में पहुंचाई जायेगी।
 



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

VIDISHA TIMES