मिट्टी के दिये के बेचने वालों की नहीं लगेगा शुल्क : कलेक्टर - Vidisha Times

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

शुक्रवार, 13 नवंबर 2020

मिट्टी के दिये के बेचने वालों की नहीं लगेगा शुल्क : कलेक्टर

टीकमगढ़ | 


 

    दीपावली पर्व पर कुम्हार एवं जिले के ग्रामीणों द्वारा मिट्टी के दिये बनाये जाते है तथा इन्हें बाजारों में इस पर्व पर विक्रय हेतु लाया जाता है। कलेक्टर श्री सुभाष कुमार द्विवेदी ने संबंधित अधिकारियों को आदेशित किया है कि मिट्टी के दिये विक्रय किये जाने हेतु आने वाले इन ग्रामीणों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं हो इनका पूर्ण रूप से ध्यान रखा जाये। उन्होंने निर्देशित किया कि नगर परिषद/ग्राम पंचायत क्षेत्र में इनसे किसी भी प्रकार की कर वसूली नहीं की जाये। साथ ही उन्होंने लोगों से अपील की है कि वे दीपावली पर्व पर मिट्टी के दियों का उपयोग करें और इसके उपयोग को प्रोत्साहित भी करें।
 



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

VIDISHA TIMES