मुख्यमंत्री श्री चौहान द्वारा बैतूल में दुर्घटना में मजदूरों की मृत्यु पर दु:ख व्यक्त - Vidisha Times

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

गुरुवार, 19 नवंबर 2020

मुख्यमंत्री श्री चौहान द्वारा बैतूल में दुर्घटना में मजदूरों की मृत्यु पर दु:ख व्यक्त

शहडोल | 


   मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने बैतूल जिले के चोपना क्षेत्र में तवा नदी में ट्रक के गिर जाने से 6 मजदूरों की मृत्यु हाने पर गहरा दु:ख व्यक्त किया है और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है।
   मुख्यमंत्री श्री चौहान ने मृतक श्रमिकों के परिजनों को इस दु:ख को सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना ईश्वर से की। उन्होंने बैतूल जिला प्रशासन को मृतक श्रमिकों के परिवार को राहत सहायता प्रदान करने के निर्देश दिये हैं।

परिजनों को आर्थिक सहायता स्वीकृत

   जिला प्रशासन द्वारा दुर्घटना में मृत 5 बीपीएल मजदूरों के परिजनों को 35-35 हजार रूपये और दुर्घटना में मृत वाहन चालक के परिजन को 15 हजार रूपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है।



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

VIDISHA TIMES