संभाग के सभी जिलों में महिला बाल विकास विभाग ने मैदानी स्तर पर चलाया रोको-टोको अभियान - Vidisha Times

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

शनिवार, 28 नवंबर 2020

संभाग के सभी जिलों में महिला बाल विकास विभाग ने मैदानी स्तर पर चलाया रोको-टोको अभियान

ग्वालियर | 


 

      कोविड-19 के संक्रमण की रोकथाम के लिये जन जागृति आवश्यक है। सावधानी से ही कोरोना संक्रमण से बचा जा सकता है। घर से बाहर निकलते समय मास्क का उपयोग, सोशल डिस्टेंसिंग और हाथों को नियमित धोते रहने का संदेश देने के लिये संभागीय आयुक्त श्री आशीष सक्सेना की पहल पर ग्वालियर संभाग के सभी जिलों में रोको-टोको अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत शुक्रवार को महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संभाग के सभी जिलों में आंगनबाड़ी केन्द्र पर रोको-टोको अभियान के तहत गतिविधियां संचालित की गईं।
    संयुक्त संचालक महिला एवं बाल विकास विभाग सुश्री सीमा शर्मा ने बताया कि रोको-टोको अभियान के तहत संभाग के सभी जिलों में विभाग के अधिकारियों ने आंगनबाड़ी केन्द्र स्तर तक कोरोना संक्रमण की रोकथाम हेतु आवश्यक उपाय अपनाने की शपथ दिलाई। इसके साथ ही जागरूकता रैली का आयोजन भी किया गया। आंगनबाड़ी केन्द्रों पर मास्क वितरण करने के साथ-साथ जागरूकता के लिये तैयार किए गए स्टीकर भी वितरित किए गए।
    रोको-टोको अभियान के तहत आंगनबाड़ी केन्द्रों पर शपथ दिलाने के साथ ही लोगों को बताया गया कि जब तक कोरोना की दवा नहीं आती तब तक मास्क ही वैक्सीन है। अनावश्यक रूप से लोग घरों से न निकलें। आवश्यक हो तभी घर से निकलें और घर से निकलते समय मास्क अवश्य पहनें। भीड़भाड़ वाले क्षेत्र में न जाएँ। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें। इसके साथ ही नियमित अपने हाथों को साबुन से धोएँ अथवा सेनेटाइजर के माध्यम से साफ करते रहें।
    संयुक्त संचालक सुश्री सीमा शर्मा ने बताया कि जागरूकता रैली के माध्यम से भी लोगों को रोको-टोको अभियान की जानकारी दी गई और मास्क वितरित किए गए। सभी आंगनबाड़ी केन्द्रों पर कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिये आवश्यक उपायों की जानकारी देने के साथ-साथ अधिक से अधिक लोगों को संक्रमण से बचने हेतु सावधानी बरतने की अपील करने और जानकारी देने की बात भी कही गई।



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

VIDISHA TIMES