स्व सहायता समूह द्वारा संचालित गाय के गोबर एवं गोमूत्र अर्क से निर्मित दिए की दुकानों का कलेक्टर ने किया निरीक्षण - Vidisha Times

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

शनिवार, 14 नवंबर 2020

स्व सहायता समूह द्वारा संचालित गाय के गोबर एवं गोमूत्र अर्क से निर्मित दिए की दुकानों का कलेक्टर ने किया निरीक्षण

मन्दसौर | 


.

    कलेक्टर श्री मनोज पुष्प ने गाय के गोबर एवं गोमूत्र अर्क से निर्मित दिए की दुकानों का औचक निरीक्षण किया गया। यह दुकाने स्व सहायता समूह के द्वारा संचालित की जा रही है। इन दुकानों पर पूजन से संबंधित दीपक, दिए, मोमबत्ती, अगरबत्ती, फिनाइल, दंत मंजन आदि विभिन्न प्रकार की चीजें गाय के गोबर एवं मिट्टी मिलाकर निर्मित की गई है। ये सभी चीजें स्वदेशी हैं। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री मनोज पुष्प ने सीईओ जिला पंचायत श्री ऋषव गुप्ता को कहा कि इन दुकानों को उद्योग विभाग के माध्यम से इसकी ब्रांडिंग की जाए। यह सभी दुकाने स्व सहायता समूह को आत्मनिर्भर बनाएगी। यह दुकाने पर्यावरण के लिए भी बहुत अनुकूल है। लोगों को भी इसके प्रति जागरूक होना चाहिए तथा इस और आकर्षित होना चाहिए। इसके लिए लोगों को भी व्यापक रूप से जागरूक करें। उन्होंने कहा कि स्व सहायता समूहों को गौशालाओं का भी अनिवार्य रूप से भ्रमण कराया जाए। जिससे वहां पर भी नई नई चीजें देखकर इनके अंदर भी नई चीजों के प्रति इंटरेस्ट या जागरूकता बड़ा है। इसके लिए व्यापक बाजार तैयार किया जाए। इन दुकानों से कुछ समय पश्चात समस्त प्रकार की चीजें मिलना प्रारंभ हो जाएगी। दिवाली के पश्चात इसके बाजार को व्यापक रूप प्रदान किया जाए। इन दुकानों से हवन सामग्री भी बनाए। जिससे सभी प्रकार के हवन की सामग्री यहां से मिल सके। मंदसौर के साथ-साथ प्रदेश के अन्य राज्यों के आर्डर अभी बुक करें तथा वहां तक भी स्वदेशी सामान को पहुंचाएं। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री मनोज पुष्प, सीईओ जिला पंचायत श्री ऋषव गुप्ता एवं स्व सहायता समूह के सदस्य उपस्थित थे। फोटोसंलग्न
 



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

VIDISHA TIMES