वन विहार राष्ट्रीय उद्यान पर्यटकों के लिये पूर्व की भाँति खुला रहेगा - Vidisha Times

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

बुधवार, 4 नवंबर 2020

वन विहार राष्ट्रीय उद्यान पर्यटकों के लिये पूर्व की भाँति खुला रहेगा

उमरिया | 04-नवम्बर-2020
 



 

 


     वन विहार राष्ट्रीय उद्यान-जू भोपाल, पर्यटकों के लिए पूर्व की भाँति प्रत्येक शुक्रवार को छोड़कर खुला रहेगा।
    वन विहार राष्ट्रीय उद्यान के संचालक ने बताया कि 1 नवम्बर से 15 फरवरी की अवधि में प्रात: 6.30 बजे से शाम 6 बजे तक, 16 फरवरी से 15 अप्रैल की अवधि में प्रात: 6.30 से शाम 6.30 बजे तक, 16 अप्रैल से 31 जुलाई तक प्रातरू 6 से शाम 7 बजे तक और 1 अगस्त से 31 अक्टूबर की अवधि में प्रातरू 6.30 से शाम 7 बजे तक की अवधि में पर्यटक वन विहार राष्ट्रीय उद्यान-जू में भ्रमण कर सकेंगे।
    वन विहार राष्ट्रीय उद्यान प्रबंधन ने पर्यटकों से अनुरोध किया है कि मास्क लगाने के साथ ही सोशल डिस्टेंसिंग एवं सेनेटाईजेशन आदि का इस्तेमाल जरूर करें।




कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

VIDISHA TIMES