विक्रम अवॉर्डी दस खिलाड़ियों को खेल विभाग ने उत्कृष्ट खिलाड़ी घोषित किया देवास के सॉफ्ट टेनिस खिलाड़ी जय मीणा को उत्कृष्ट खिलाड़ी किया घोषित - Vidisha Times

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

रविवार, 15 नवंबर 2020

विक्रम अवॉर्डी दस खिलाड़ियों को खेल विभाग ने उत्कृष्ट खिलाड़ी घोषित किया देवास के सॉफ्ट टेनिस खिलाड़ी जय मीणा को उत्कृष्ट खिलाड़ी किया घोषित

देवास | 


मध्य प्रदेश शासन खेल और युवा कल्याण विभाग द्वारा वर्ष 2019 में विक्रम पुरस्कार प्राप्त 10 खिलाड़ियों को उत्कृष्ट खिलाड़ी घोषित कर दिया गया है। इनमें चार खिलाड़ी भोपाल, दो इंदौर, दो खिलाड़ी जबलपुर तथा  देवास और ग्वालियर का एक एक खिलाड़ी शामिल है।  युवा कल्याण विभाग द्वारा जारी इस आदेश के मुताबिक वॉटर स्पोर्ट्स अकादमी भोपाल की कयाकिंग-केनॉइंग खिलाड़ी राजेश्वरी कुशराम,  घुड़सवारी अकादमी के खिलाड़ी फराज खान,  शूटिंग अकादमी की पिस्टल खिलाड़ी चिंकी यादव और भोपाल के थ्रोबॉल खिलाड़ी चंद्रकांत हरडे,तीरंदाजी अकादमी जबलपुर की खिलाड़ी मुस्कान किरार एवं जबलपुर की जूडो खिलाड़ी जानकीबाई (दिव्यांग), इंदौर के तैराकी खिलाड़ी अद्वैग पागे और सॉफ्टबॉल खिलाड़ी पूजा पारखे, देवास के सॉफ्ट टेनिस खिलाड़ी जय मीणा तथा महिला हॉकी अकादमी ग्वालियर की खिलाड़ी करिश्मा यादव को उत्कृष्ट खिलाड़ी घोषित किया गया है।
उल्लेखनीय है कि विक्रम पुरस्कार प्राप्त खिलाड़ी के उत्कृष्ट खिलाड़ी घोषित होने पर उनके शासकीय सेवा में जाने का मार्ग प्रशस्त हो जाता है।



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

VIDISHA TIMES