31 दिसम्बर तक चलेगा फिट इंडिया अभियान - Vidisha Times

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

गुरुवार, 3 दिसंबर 2020

31 दिसम्बर तक चलेगा फिट इंडिया अभियान

अनुपपुर | 03-दिसम्बर-2020
 



 

     जिले में 31 दिसम्बर 2020 तक फिट इंडिया अभियान चलाया जाएगा। विभिन्न शासकीय विभागों एवं संस्थाओं को अपने डिजिटल प्लेटफार्म पर इस अभियान का प्रचार-प्रसार करना होगा।
    उक्ताषय की जानकारी देते हुए जिला खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी अनूपपुर ने बताया कि युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार से प्राप्त निर्देशानुसार फिटनेस का डोज आधा घंटा रोज, 31 दिसम्बर तक फिट इंडिया स्कूल सप्ताह के तहत स्कूलों का फिट इंडिया पोर्टल पर पंजीकरण करने और फिट इंडिया सप्ताह आयोजित करने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। 6 दिसम्बर तक विभाग/संघ/संस्थाओं के द्वारा फिटनेस के संदेश की वकालत करते हुए फिट इंडिया प्रभात फेरी का आयोजन किया जाएगा। फिट इंडिया साईक्लोथॉन अंतर्गत 7 से 31 दिसम्बर तक विभाग/संघ/संस्थाओं के द्वारा साईकिल चलाना कार्यक्रम फिट इंडिया की गाईड लाईन अनुसार आयोजित किया जाएगा।



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

VIDISHA TIMES