मुख्यमंत्री ने दीपक को सम्मानित करते हुए दी शादी की बधाई - Vidisha Times

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

बुधवार, 9 दिसंबर 2020

मुख्यमंत्री ने दीपक को सम्मानित करते हुए दी शादी की बधाई

सागर | 


  मुख्यमंत्री समाधान ऑनलाइन के तहत मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने उत्कृष्ट कार्य करने तथा शिकायतों के समय सीमा में संतुष्टिपूर्ण निराकरण करने पर नगरीय एवं आवास विभाग के अंतर्गत सागर के विद्युत यंत्री श्री दीपक श्रीवास्तव तथा उप संचालक पशुपालन एवं डेयरी विभाग से डॉक्टर आरपी यादव को वर्चुअल रूप से सम्मानित किया।
   उल्लेखनीय है कि, श्री दीपक श्रीवास्तव ने 158  में से 137 शिकायतों तथा डॉक्टर आरपी यादव ने 35 में से 31 शिकायतों का समय सीमा में संतुष्टि पूर्ण निराकरण किया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने श्री दीपक श्रीवास्तव को सम्मानित करते हुए उन्हें उनकी शादी की बधाई भी दी।
   श्री दीपक श्रीवास्तव एवं डॉक्टर यादव की उपलब्धि पर संभागायुक्त श्री मुकेश कुमार शुक्ला, कलेक्टर श्री दीपक सिंह एवं नगर निगम आयुक्त श्री आरपी अहिरवार ने भी उन्हें बधाई दी है। कलेक्टर दीपक सिंह ने बताया कि अगले सप्ताह होने वाली समय सीमा बैठक में दोनों अधिकारियों को उनके द्वारा किये गये उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया जाएगा।  



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

VIDISHA TIMES