विधानसभा उप निर्वाचन 2020 अंतर्गत अंतिम व्यय लेखा प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि 5 दिसम्बर - Vidisha Times

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

गुरुवार, 3 दिसंबर 2020

विधानसभा उप निर्वाचन 2020 अंतर्गत अंतिम व्यय लेखा प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि 5 दिसम्बर

भिण्ड | 


 

      कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री वीरेन्द्र सिंह रावत ने विधानसभा क्षेत्र 12-मेहगांव एवं 13-गोहद (अजा) के प्रत्याशियों से कहा कि उप विधानसभा निर्वाचन 2020 अन्तर्गत निर्वाचन व्यय लेखा पुस्तिका के संधारण व अंतिम व्यय लेखा सार विवरण प्रस्तुत करने हेतु विगत दिवस 17 नवम्बर 2020 को प्रशिक्षण प्रदाय किया गया। दिए गए प्रशिक्षण अनुसार व्यय की गई राशियों को दर्ज कर लिया होगा। निर्वाचन व्यय लेखा पुस्तिका में दर्ज व्ययों व प्राप्त राशियों के प्रमाणक भी रख लिए होंगे। तदनुसार अंतिम व्यय लेखा सार विवरण के चारों भाग मय दसो अनुसूची के भरकर पूर्ण कर लिए होंगे।
         कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री वीरेन्द्र सिंह रावत ने सभी प्रत्याशियों से कहा कि अंतिम व्यय लेखा मय सार विवरण जिसके साथ सभी मूल अभिलेखों को संलग्न किया जाना है तथा सभी प्रपत्रों व संलग्क पर अनिवार्य रूप से अभ्यर्थी से हस्ताक्षर होने चाहिए। अंतिम व्यय लेखा प्रस्तुत करने हेतु 5 दिसम्बर 2020 को जिला पंचायत भिण्ड के सभागार में दोपहर 12 बजे निर्वाचन व्यय लेखा पुस्तिका, व्यय व प्राप्ति के प्रमाणक (वाउचर) एवं बैंक पासबुक अभिलेख प्रस्तुत कराया जाना अनिवार्य है। अंतिम व्यय लेखा प्रस्तुत करने हेतु प्रत्येक प्रत्याशी स्वयं या उनके अतिरिक्त निर्वाचन अभिकर्ता (व्यय लेखा) को अनिवार्यतः उपस्थित होने हेतु अनुरोध है।



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

VIDISHA TIMES