आपके द्वार आयुष्मान माह का आयोजन 01 मार्च से - Vidisha Times

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

शुक्रवार, 26 फ़रवरी 2021

आपके द्वार आयुष्मान माह का आयोजन 01 मार्च से

 

पन्ना | 26-फरवरी-2021
 
    आयुष्मान भारत ’’निरामयम’’ योजना का संचालन सितंबर 2018 से किया जा रहा है। इस योजना के अन्तर्गत पात्र परिवारों को प्रति वर्ष 5 लाख रूपये तक का निःशुल्क उपचार शासन द्वारा कराया जाता है। इस योजना का लाभ अधिक से अधिक पात्र हितग्राहियों को मिल सके इसके लिए आयुष्मान कार्ड बनाए जाने के लिए आपके द्वार-आयुष्मान माह का आयोजन मध्यप्रदेश शासन द्वारा प्रारंभ किया जा रहा है।
    कलेक्टर श्री संजय कुमार मिश्र के मार्गदर्शन में जिले के शत प्रतिशत हितग्राही को आयुष्मान कार्ड उपलब्ध कराने के लिए 01 मार्च से 31 मार्च 2021 तक आपके द्वार-आयुष्मान माह आयोजित किया जा रहा है। इस संबंध में कलेक्टर द्वारा कर्मचारियों, कार्यकर्ताओं जैसे पंचायत सचिव, ग्राम रोजगार सहायक, पेरालिगल वालेन्टियर्स, बीईई सेक्टर सुपरवाईजर, एएनएम बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कार्यकर्ता एवं आशा कार्यकर्ता को सक्रिय भागीदारी निभाने के निर्देश दिए हैं। आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए जिला स्तर, जनपद स्तर एवं पंचायत स्तर पर शिविर आयोजित किए जाना है। बनाए जाने वाले आयुष्मान कार्ड सभी पात्र हितग्राहियों की पहचान कर निःशुल्क तैयार किए जाएंगे।
    इस संबंध में कलेक्टर श्री मिश्र ने जिले के समस्त अधिकारियों, कर्मचारियों से अपेक्षा की है कि आपके द्वार-आयुष्मान अभियान के सफल संचालन के लिए तैयारी की जाए। जिससे शत प्रतिशत हितग्राहियों को आयोजित माह में आयुष्मान कार्ड उपलब्ध कराए जा सके।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

VIDISHA TIMES