15 जून को विभिन्न क्षेत्रों की विद्युत सप्लाई बंद रहेगी - Vidisha Times

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

मंगलवार, 15 जून 2021

15 जून को विभिन्न क्षेत्रों की विद्युत सप्लाई बंद रहेगी

 

दतिया |
      220 केव्ही उपकेन्द्र दतिया पर स्थापित 33 केव्ही मैन बस से 33 केव्ही न्यू बे के जंपरिंग कार्य एवं मानसून पूर्व मैंटेनेन्स कार्य के कारण 15 जून 2021 को प्रातः 10 बजे बजे से सायं 5 बजे तक (7 घंटे) बंद रहगी।
    महाप्रबंधक (संचा/संधा) म.प्र.म.क्षे.वि.वि.कं.लि. वृत्त दतिया ने बताया कि 220 केव्ही दतिया वितरण केन्द्र सीतापुर, बड़ौनी से प्रभावित फीडर 33 केव्ही डबरा, 33 केव्ही सीतापुर, 33 केव्ही बड़ौनी, 33 केव्ही गौतम बिहार की विद्युत सप्लाई बंद रहेगी। विद्युत सप्लाई का समय आवश्यकतानुसार घटाया बढ़ाया जा सकता है।  
    इसी प्राकर 220 केव्ही रिछारी उपकेन्द्र पर 33 केव्ही न्यू बे के जम्परिंग एवं मानसून पूर्व मैन्टीनेंस कार्य किये जाने के कारण 15 जून 2021 को सुबह 10 बजे से सायं 5 बजे तक विद्युत सप्ताई बंद रहेगी।
    जिन क्षेत्रों की विद्युत सप्लाई बंद रहेगी उनमें 33 केव्ही बड़ौनी फीडर, 33/11 बड़ौनी, बरगांय, घूघसी, 33 केव्ही डबरा (गोराघाट) फीडर 33/11 केव्ही भदौना, गोराघाट, 33 केव्ही सीतापुर फीडर 33/11 केव्ही सीतापुर, बामरौल आदि से संबंधित क्षेत्र प्रभावित रहेंगे। विद्युत सप्लाई का समय आवश्यकतानुसार घटाया बढ़ाया जा सकता है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

VIDISHA TIMES