देवास जिले में आज 17 हजार 049 व्यक्तियों को वैक्सीन लगाई गई टोंकखुर्द तहसील के ग्राम आगरोद में शत प्रतिशत हुआ वैक्सिनेशन , सोनकच्छ अनुभाग में 5500 व्यक्तियों के वैक्सीनेशन का लक्ष्य, जिसमे 5266 व्यक्तियों का हुआ वैक्सिनेशन - Vidisha Times

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

मंगलवार, 15 जून 2021

देवास जिले में आज 17 हजार 049 व्यक्तियों को वैक्सीन लगाई गई टोंकखुर्द तहसील के ग्राम आगरोद में शत प्रतिशत हुआ वैक्सिनेशन , सोनकच्छ अनुभाग में 5500 व्यक्तियों के वैक्सीनेशन का लक्ष्य, जिसमे 5266 व्यक्तियों का हुआ वैक्सिनेशन

 

देवास |
     कलेक्टर श्री चंद्रमौली शुक्ला के निर्देशन में एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री प्रकाशसिंह चौहान के मार्गदर्शन में जिले में लगातार टीकाकरण अभियान जारी है। जिले आज 17 हजार 500 व्यक्तियों को वैक्सीन लगाने का लक्ष्य रखा गया था। जिसमें 17 हजार 049 व्यक्तियों को वैक्सीन लगाई गई। टोंकखुर्द तहसील के ग्राम आगरोद में शत प्रतिशत वैक्सिनेशन हुआ। आगरोद में 935 व्यक्तियो के वैक्सीनेशन का लक्ष्य रखा गया था।
   सोनकच्छ अनुभाग में एसडीएम सुश्री शिवानी तरेटिया और सीएमओ डॉ राजेश चौधरी के मार्गदर्शन में वैक्सिनेशन का कार्य किया जा रहा है।सोनकच्छ अनुभाग में 5500 व्यक्तियों के वैक्सीनेशन का लक्ष्य रखा गया था। जिसमे 5266 व्यक्तियों का वैक्सिनेशन हुआ।
   कोविड -19 टीकाकरण के अंतर्गत 18 वर्ष से अधिक आयु का कोई भी व्यक्ति शासन की गाइडलाइन अनुसार अपना टीकाकरण करवा सकता है। चिंहित शासकीय स्वास्थ्य संस्थाओं में टीकाकरण निःशुल्क किया जा रहा है।   पात्र व्यक्तिआगामी टीकाकरण सत्र में अपना टीकाकरण अवश्य कराएं। कोविड-19 टीकाकरण की जानकारी के लिये स्वास्थ्य कार्यकर्ता, आशा कार्यकर्ता, आगनवाडी कार्यकर्ता से सम्पर्क कर सकते है। वैक्सीनेशन संबंधी जानकारी के लिए कोविड कमाण्ड एण्ड कन्ट्रोल सेन्ट्रल स्थापित किया गया है जिसका नम्बर 07272-222202 पर सम्पर्क कर सकते है। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

VIDISHA TIMES