कर्मचारियों के वैक्सीनेशन हेतु विशेष कैम्प आयोजित 174 कर्मचारी एवं परिजनों को लगी वैक्सीन - Vidisha Times

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

मंगलवार, 8 जून 2021

कर्मचारियों के वैक्सीनेशन हेतु विशेष कैम्प आयोजित 174 कर्मचारी एवं परिजनों को लगी वैक्सीन

 

श्योपुर | 
    कलेक्टर श्री राकेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन में समस्त शासकीय अधिकारियों/कर्मचारियों के वैक्सीनेशन हेतु आज कलेक्टर कार्यालय श्योपुर में विशेष वेक्सींनेशन केम्प आयोजित किया गया।
    अपर कलेक्टर श्री रूपेश उपाध्याय ने बताया कि आयोजित किये गये विशेष वैक्सीनेशन कैम्प में समस्त विभागों के कर्मचारियों एवं उनके परिजनों को वेक्सीन लगाई गई। कैम्प में 45+ वर्ष से अधिक आयु के 52 कर्मचारियों को कोविशील्ड एवं 18+ वर्ष से अधिक आयु के 122 कर्मचारियों को को-वैक्सीन कुल 174 व्यक्तियों का वैक्सीनेशन किया गया।
    इसी प्रकार कैम्प में 18+वर्ष से अधिक आयु के 120 व्यक्तियों प्रथम डोज को-वेक्सीन, 01 को द्वितीय डोज को-वेक्सीन एवं 03 को द्वितीय डोज कोविसील्ड का लगाया गया। इसी प्रकार 45+ वर्ष से अधिक आयु के 45 व्यक्तियों को प्रथम डोज कोविसील्ड, 04 को द्वितीय डोज कोविसील्ड एवं 01 को द्वितीय डोज कोवैक्सीन का लगाया गया। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

VIDISHA TIMES