जिले में कोविड वैक्सीनेशन अभियान सुचारू रूप से जारी 9706 नागरिकों ने लगवाया कोविड का टीका - Vidisha Times

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

मंगलवार, 15 जून 2021

जिले में कोविड वैक्सीनेशन अभियान सुचारू रूप से जारी 9706 नागरिकों ने लगवाया कोविड का टीका

 

होशंगाबाद | 
   जिले में कोविड वैक्सीनेशन अभियान  सतत जारी हैं। सोमवार 14 जून को 9706 नागरिकों का टीकाकरण किया गया। जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ नलिनी गौड  ने बताया कि प्रतिदिन उच्च जोखिम वाले समूहों का टीकाकरण किया जा रहा है। नागरिक टीकाकरण अभियान में बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। 14 जून  को जिले की 60 संस्थाओं में कोविड टीकाकरण कार्य सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक किया गया।
  कोविड19 टीकाकरण का तीसरा चरण के तहत 18 वर्ष  से अधिक आयु  के 9706  नागरिकों का कोविड टीकाकरण किया गया।
   होशंगाबाद में 1634, बाबई में 803, व डोलरिया में 980 , इटारसी में 1297,  सिवनी मालवा में 1090, पिपरिया में 1495,सोहागपुर में 806, केसला में 1032 एवं बनखेड़ी में 569 हितग्राहीयो को कोविड का टीका लगाया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

VIDISHA TIMES