एक नर तेंदुए को रेस्क्यू कर वन विहार राष्ट्रीय उद्यान लाया गया - Vidisha Times

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

मंगलवार, 15 जून 2021

एक नर तेंदुए को रेस्क्यू कर वन विहार राष्ट्रीय उद्यान लाया गया

 

शहडोल |
रायसेन वन मण्डल परिक्षेत्र गढ़ी, वीट जमोनिया के कक्ष आर.एफ.-34 ग्राम सांकल से तार में फँसे एक नर घायल तेंदुए को रेस्क्यू कर रविवार को वन विहार राष्ट्रीय उद्यान, भोपाल में लाया गया है।
वन विहार राष्ट्रीय उद्यान जू के संचालक श्री अजय कुमार यादव ने बताया कि वन्य-प्राणी चिकित्सक डॉ. अतुल गुप्ता के नेतृत्व में रेस्क्यू दल द्वारा इस नर तेंदुए को रेस्क्यू कर लाया गया है। तेंदुए को उपचारित कर वन्य-प्राणी चिकित्सालय में रखा गया है। नर तेंदुए का सोमवार को पूर्ण चिकित्सा परीक्षण कर आगामी निर्णय लिया जायेगा।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

VIDISHA TIMES